न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज, हर कलाकार ने छोड़ी अपनी छाप, बॉबी ने धांसू लुक वाली Photos की शेयर

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 6:26:41

2 News : ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज, हर कलाकार ने छोड़ी अपनी छाप, बॉबी ने धांसू लुक वाली Photos की शेयर

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले आज गुरुवार (23 नवंबर) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। नेटिजंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। रणबीर के खूंखार लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। फिल्म के 3 मिनट के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि रणबीर का पिता अनिल कपूर के साथ एक अलग ही रिश्ता है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग दिखाई गई है। रणबीर के एक्शन सीन्स हैरान कर रहे हैं। रणबीर बचपन से लेकर जवानी और बुढ़ापे तक के रोल में दिख रहे हैं। रणबीर एक तरफ जहां खतरनाक लग रहे हैं वहीं दूसरी ओर वे सहज-सरल भी नजर आ रहे हैं। रश्मिका मंदाना को गीतांजलि के रूप में दिखाया गया है, जो रणबीर के किरदार के अपोजिट है।

बॉबी देओल नेगेटिव शेड में नजर आएंगे और उनका लुक भी प्रभावित कर रहा है। वे काफी दमदार लग रहे हैं। फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 3 घंटे 23 मिनट 21 सैकंड की है। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।

‘एनिमल’ मूवी में विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं बॉबी देओल

एक्टर बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो धांसू लुक में नजर आए। बॉबी ने टाइगर प्रिंट की येलो शर्ट पहनी हुई है। लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में उनका लुक काफी इंटेंस लग रहा है। बॉबी तस्वीरों में कैमरे के लिए अलग-अलग पोज दे रहे हैं।

फैंस को बॉबी के ये फोटोग्राफ्स खूब पसंद आ रहे हैं। वे एक बार फिर उनके कायल हो गए हैं। बॉबी के इस स्टाइल पर सेलेब्स भी खूब प्यार बरसा रहे हैं। सनी देओल ने अपने छोटे भाई बॉबी की पोस्ट पर दिल की कई इमोजी बनाई है। बताया जा रहा है कि बॉबी का एनिमल फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं है। हालांकि पोस्टर, टीजर और अब ट्रेलर को देखते हुए लगता है कि वे दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे।

उन्हें विलेन के रूप में देखना दिलचस्प होगा। एक वक्त था जब बॉबी का करिअर गर्त में चला गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से वे बुरे दौर से उबर गए हैं। वे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर खुद को साबित कर रहे हैं। वे जल्द ही अपनी पॉपुलर वेबसीरीज ‘आश्रम’ के पार्ट 3 में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे