न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रामायण’ फिल्म के लिए फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं रणबीर कपूर, जमकर बहा रहे पसीना, वीडियो हुआ वायरल

एक्टर रणबीर कपूर पिछले कई दिनों से 'रामायण' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर भगवान राम का रोल प्ले करेंगे। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 1:28:14

‘रामायण’ फिल्म के लिए फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं रणबीर कपूर, जमकर बहा रहे पसीना, वीडियो हुआ वायरल

एक्टर रणबीर कपूर पिछले कई दिनों से 'रामायण' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। रणबीर भगवान राम का रोल प्ले करेंगे। इस बीच रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो तगड़ी एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। रणबीर कभी वजन उठाते दिख रहे हैं तो कभी साइक्लिंग करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रणबीर स्वीमिंग, जॉगिंग करते भी दिखे। रणबीर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी हैं।

रणबीर पहाड़ों पर चढ़ते नजर आ रहे हैं तो वहीं आलिया भी हैं। रणबीर के साथ उनके ट्रेनर भी हैं। वीडियो रणबीर के ट्रेनर ने ही शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में बताया कि वे इस ट्रेनिंग के लिए गांव में भी गए थे। रणबीर के इस इंटेंस वर्कआउट के वीडियो को देख फैंस उतावले हुए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि रणबीर यह सब तैयारी ‘रामायण’ के किरदार में ढलने के लिए कर रहे हैं। इससे पहले 'रामायण' फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया था। फिल्म में रणबीर के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी भी नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर नितिश तिवारी हैं। रणबीर की पिछली फिल्म 'एनिमल' थी, जो सुपरहिट रही।

जानें ‘रामायण’ में रणबीर, साई और यश करेंगे कितना चार्ज

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रणबीर कपूर कथित तौर पर ‘रामायण’ में साई पल्लवी की तुलना में 2400% अधिक फीस लेंगे। आम तौर पर रणबीर हर फिल्म के लिए 75 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं लेकिन ‘रामायण’ के लिए उन्होंने 225 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक साई 6 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी। साई ने अपने पिछले प्रोजेक्ट्स के लिए 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपए के बीच फीस चार्ज की थी।

‘रामायण’ के लिए साई ने फीस दोगुनी कर दी है। वहीं, ‘केजीएफ’ स्टार यश ‘रामायण’ में ‘रावण’ का किरदार निभाते नजर आएंगे और वे इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए लेंगे। यश आम तौर पर प्रत्येक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ के लिए 11 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या का खूबसूरत और भव्य सेट बनवाया है।

‘रामायण’ के अन्य कलाकारों पर नजर डालें तो अरुण गोविल फिल्म में राजा ‘दशरथ’ की भूमिका निभाएंगे जबकि लारा दत्ता को ‘कैकेयी’ का रोल मिला है। फैंस सनी देओल को ‘हनुमान’, साक्षी तंवर को ‘मंदोदरी’ और नवीन पॉलीशेट्टी को ‘लक्ष्मण’ के रूप में देखेंगे। ‘रामायण’ तीन पार्ट में बनेगी और इसका पहला पार्ट 2025 में रिलीज होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका