न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर पर जीतेंद्र ने जमकर लुटाया प्यार, वीडियो वायरल, इनकी सलाह फॉलो करते हैं ‘एनिमल’ एक्टर

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने देश-दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Feb 2024 12:58:01

2 News : रणबीर पर जीतेंद्र ने जमकर लुटाया प्यार, वीडियो वायरल, इनकी सलाह फॉलो करते हैं ‘एनिमल’ एक्टर

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने देश-दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। फिल्म में रणबीर की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। इन दिनों रणबीर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में राम का किरदार निभाने को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें रणबीर के साथ गुजरे जमाने के सुपरस्टार ‘जंपिंग जैक’ के नाम से मशहूर जीतेंद्र नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर लोगों को काफी खुशी महसूस हो रही है।

दरअसल जीतेंद्र और रणबीर गुरुवार (15 फरवरी) रात एक इवेंट में मिले। जितेंद्र ने रणबीर को महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान जीतेंद्र जिगरी दोस्त ऋषि को याद करते नजर आए। अवार्ड देते समय जीतेंद्र ने कहा कि मुझे अपने जिगरी यार के बेटे को अवार्ड देना था। यही वजह है जो मैं कल से ही अपनी स्पीच लिख रहा था। मेरी पत्नी, बेटी और बेटा तीनों ही मुझे लिखने में मदद कर रहे थे।

मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मुझे इस बात की खुशी है कि ये अवार्ड मेरे जिगरी यार, मेरे लख्त ए जिगर मेरे सब कुछ ऋषि कपूर के बेटे को मिला है। आज वो जहां पहुंचा है ये उसकी मेहनत का ही फल है। रणबीर को देखते ही जीतेंद्र ने उन पर ढेर सारा प्यार लुटा दिया। इवेंट के दौरान रणबीर पूरे समय जीतेंद्र का हाथ थामे नजर आए। जीतेंद्र ने रणबीर को कसकर गले लगाया और जाते-जाते उनके गाल पर किस भी किया। काले रंग के सूट में जितेंद्र काफी डैशिंग लग रहे थे। हैंडसम रणबीर ने भी काले रंग के बंद गले का सूट कैरी किया था।

मैं अपनी लाइफ में एक बेहतर इंसान बनना चाहता हूं : रणबीर कपूर

इस इवेंट में जब रणबीर कपूर को सम्मानित किया गया, तो इस दौरान उन्होंने तीन नियम शेयर किए, जिनको वो फॉलो करते हैं। मंच पर रणबीर ने कहा कि मैं बेहतर नागरिक बनने की पूरी कोशिश करता हूं और मुंबईकर होने पर मुझे बहुत गर्व भी है। इसके आगे रणबीर ने कहा कि मैं आपको बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी से मिली सलाह के बारे में बताना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि किस तरह से कभी भी सक्सेस को अपने सिर और नाकामयाबी को किस तरह अपने दिल पर हावी नहीं होने देना चाहिए। रणबीर ने कहा कि मैंने मुकेश अंबानी भाई की इस सलाह को सीरियसली लिया, उन्होंने मुझसे कहा था कि अपना सिर नीचे रखो और काम करो। कभी भी सक्सेस को सिर पर और असफलता को दिल पर नहीं लेना चाहिए।

इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं अपनी लाइफ में एक बेहतर इंसान बनना चाहता हूं। मैं एक अच्छा बेटा, पिता, पति, भाई और दोस्त बनना चाहता हूं। मुंबई का होने पर मैं बहुत गर्व महसूस करता हूं और इस तरह के सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम