न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरिजीत के आगे नतमस्तक हुए रणबीर, Video वायरल, आलिया ने बताया अब तक क्यों नहीं दिखाया ‘राहा’ का चेहरा

एक्टर रणबीर कपूर का फैंस के बीच अलग ही क्रेज है। फैंस हमेशा अपने प्रिय हीरो को फॉलो करते रहते हैं। फिलहाल उन्हें रणबीर की अगली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 11:32:31

2 News : अरिजीत के आगे नतमस्तक हुए रणबीर, Video वायरल, आलिया ने बताया अब तक क्यों नहीं दिखाया ‘राहा’ का चेहरा

एक्टर रणबीर कपूर का फैंस के बीच अलग ही क्रेज है। फैंस हमेशा अपने प्रिय हीरो को फॉलो करते रहते हैं। फिलहाल उन्हें रणबीर की अगली फिल्म ‘एनिमल’ का बेसब्री से इंतजार है। राइटर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में रणबीर एक अलग ही अवतार में दिखेंगे। इस बीच रणबीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्टेज पर सबके सामने कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

बता दें कि हाल ही में 'एनिमल' के लिए एक कॉन्सर्ट रखा गया था, जहां मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह फिल्म के गाने ‘सतरंगा’ पर परफॉर्म कर रहे थे। अरिजीत के गाना शुरू करते ही रणबीर स्टेज पर एंट्री लेते हैं। फिर अरिजीत को देखते ही रणबीर सिर झुकाकर उनके आगे नतमस्तक हो जाते हैं। रणबीर यहीं नहीं रुकते, वे इसके बाद अरिजीत के पैर भी छूते हैं। इतना सम्मान मिलने पर अरिजीत भी रणबीर को गले लगा लेते हैं। फैंस को रणबीर का यह अंदाज बहुत पसंद आया।

'एनिमल' की बात करें तो इसमें रणबीर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी हैं। 'एनिमल' का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स ने किया है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी।

6 नवंबर को एक साल की हो जाएगी आलिया-रणबीर की बेटी राहा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर सोमवार (6 नवंबर) को एक साल की हो जाएगी। अभी तक कपल ने बिटिया का चेहरा रिवील नहीं किया है। आलिया मीडिया को देखते ही राहा का फेस कवर देती हैं। इस कारण आलिया को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा चुका है। आलिया ने हाल ही में एक इवेंट में इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2023 में आलिया से जब पूछा गया कि फैंस उनकी बेटी राहा की झलक के लिए बेताब हैं तो उन्होंने कहा कि मैं इसको ऐसे नहीं दिखाना चाहती हूं कि कोई सोचे कि मैं अपनी बेटी का चेहरा छुपा रही हूं। मुझे उस पर गर्व है, मुझे उस पर बहुत ज्यादा गर्व है। लेकिन शुरुआत में हमने ये फैसला किया क्योंकि हम नए पेरेंट्स थे, वो एक साल की भी नहीं है। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो, हमें नहीं लगता है कि अभी उसे पैपराजी की जरूरत है।

वो अब भी बहुत छोटी है और ऐसा नहीं कि हम किसी को उसका चेहरा देखने ही नहीं देते हैं। लेकिन हम जब उस पेरेंटिग में आ जाएंगे कि उसकी झलक दिखाई जा सकती है। जो अभी हो सकता है, या बहुत जल्दी हो सकता है या फिर कभी भी, हम जब भी तैयार होंगे, हम जरूर ये करेंगे। उल्लेखनीय है कि आलिया औऱ रणबीर की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार