न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नई कार में जैकी-रकुल के घर पहुंचे रणबीर-आलिया, मनीष मल्होत्रा के घर जमी ‘गर्ल गैंग’ की महफिल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक माना जाता है। फैंस इस जोड़ी पर दिल खोलकर प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 11:55:38

2 News : नई कार में जैकी-रकुल के घर पहुंचे रणबीर-आलिया, मनीष मल्होत्रा के घर जमी ‘गर्ल गैंग’ की महफिल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक माना जाता है। फैंस इस जोड़ी पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। रणबीर-आलिया भी जब-तब एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आ जाते हैं। उनके एक प्यारी सी बिटिया राहा कपूर भी है, जो एक साल की हो चुकी है। कपल को शनिवार (6 अप्रैल) को हाल ही विवाह बंधन में बंधने वाले एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी और उनकी पत्नी एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह के घर के बाहर देखा गया गया था।

नए लुक में सजे रणबीर और आलिया अपनी नई चमचमाती कार में दिखे। पैपराजी ने उन्हें जैकी-रकुल के घर से स्टाइलिश तरीके से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद किया। ये फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। रणबीर-आलिया ने अपने फैशन सेंस से हर किसी का ध्यान खींच लिया। रणबीर को आलिया के साथ अपनी नई बेंटले की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। वे कैमरे के सामने प्यारी मुस्कान बिखेरने के लिए रुके और हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन किया।

रणबीर-आलिया के लिए इस समय प्रोफेशनल फ्रंट पर भी खुशियों की बहार आई हुई है। रणबीर ने पिछले साल 'एनिमल' फिल्म में अपनी शानदारी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था। वे अब नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। दूसरी ओर, आलिया की बात करें तो वह अब 'जिगरा' में नजर आएंगी। आलिया ने पिछले साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपनी चमक बिखेरी थी।

मनीष के घर पार्टी करने के लिए पहुंचीं करीना, करिश्मा, मलाइका, अमृता व नताशा

बी टाउन में गर्ल गैंग के रूप में मशहूर करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और नताशा पूनावाला खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ये सब अक्सर एक-दूसरे के घर या फिर बाहर पार्टी का मजा उठाती नजर आती हैं। हाल ही में यह गर्ल गैंग अपने जिगरी दोस्त मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर पार्टी करने के लिए पहुंचीं। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

वीडियो में करीना-करिश्मा-अमृता-मलाइका एक साथ मस्ती भरे अंदाज में मनीष के घर में एंट्री लेती दिख रही हैं। इस दौरान ये हसीनाएं हमेशा की जैसे पैपराजी को भी बिंदास अंदाज में पोज देती नजर आईं। सभी अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं। मलाइका लेटेक्स ट्राउजर्स और सेक्सी टॉप में कहर ढा रही हैं। करीना कॉम्फी आउटफिट में बिंदास लग रही हैं।

जहां करीना की बड़ी बहन करिश्मा वन पीस ड्रेस में सहेलियों के साथ मस्ती में डूबी हैं तो वहीं मलाइका की छोटी बहन अमृता हाई फैशन च्वाइस में पार्टी मोड में नजर आईं। नताशा की एंट्री किसी आइकॉन जैसी थी। नताशा शॉर्ट वन पीस ड्रेस में सबसे बोल्ड लग रही थीं। बता दें कि ये हसीनाएं एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष