न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर-आलिया 250 करोड़ रुपए का बंगला करेंगे राहा के नाम! नव्या और जया ने श्वेता को बताई उनकी यह गलती

एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। प्रोफेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Mar 2024 12:45:40

रणबीर-आलिया 250 करोड़ रुपए का बंगला करेंगे राहा के नाम! नव्या और जया ने श्वेता को बताई उनकी यह गलती

एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर पिछला साल दोनों के लिए बहुत अच्छा रहा। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। साथ ही उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ हिट रही। दूसरी ओर, 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर की ‘एनिमल’ मूवी बॉक्स ऑफिस पर उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

दोनों की पर्सनल लाइफ भी प्यार-मोहब्बत के साथ गुजर रही है। खास तौर से जब से उनके जीवन में बेटी राहा कपूर का आगमन हुआ है, तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। राहा एक साल की हो चुकी है। इस बीच, खबर है कि कपल मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने ड्रीम हाउस कृष्णा राज बंगले में जल्द ही गृह प्रवेश को तैयार है। कपल को कई बार इस बंगले के बाहर स्पॉट किया गया है। इस इमारत का कंस्ट्रक्शन पिछले एक साल से चल रहा है। बुधवार (27 मार्च) को रणबीर, आलिया और नीतू कपूर मुआयने के लिए वहां पहुंचे।

बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आलिया और रणबीर दोनों ही अपनी गाढ़ी कमाई इस घर में इनवेस्ट कर रहे हैं ताकि इसे मन मुताबिक बना सकें। घर में कुल मिलाकर 250 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह शाहरुख खान के 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' की तरह अब मुंबई में सबसे महंगे घरों में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर जो कि राहा से बेहिसाब प्यार करते हैं वे बंगले का नाम उसके नाम पर रख सकते हैं। फैन थ्योरीज के मुताबिक राहा इसी के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टारकिड बन जाएगी। बता दें कि रणबीर और आलिया के पास बांद्रा में 4 फ्लैट और हैं जिनकी कुल कीमत 60 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

नव्या नवेली नंदा ने अपने पॉडकास्ट शो का प्रोमो किया शेयर

अमिताभ बच्चन की नातिन/दोहिती नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट शो ‘वॉट द हेल नव्या’ का एपिसोड हर हफ्ते रिलीज होता है। इसमें नव्या, उनकी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन अलग-अलग टॉपिक पर बात करते नजर आते हैं। अब इसके लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो नव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें नानी और नातिन एक होकर श्वेता को उनकी गलती बता रहे हैं।

नव्या ने कैप्शन में लिखा-“उम्र और अनुभव?’ वीडियो में नव्या अपनी मां और नानी से पूछती हैं, “क्या ज्यादा गलतियां करने से इंसान को जीवन में ज्यादा अनुभव मिलने में मदद मिलती है?” इसके जवाब में श्वेता ने कहा, “मुझे लगता है कि सबसे अच्छी बात जो आप अपने बच्चे के लिए कर सकते हैं, वो ये है कि उनके बच्चे को अपनी गलती खुद करने दें।” दूसरी ओर, जया ने कहा, “जब आप किसी मुश्किल चीज को सॉल्व करते हैं तो अनुभव तब आपके काम आता है।”

इसके बाद श्वेता ने कहा कि मुझे लगता है कि यंग लोग वास्तव में पलट सकते हैं और कह सकते हैं, यही वह जगह है जहां आप लोगों ने गलती की है या आपने जो किया वह हमें पसंद नहीं है। नव्या को देखो वो बिना सांस लिए बोलती चली जाती है। नव्या मां को कहती हैं, “जब आप बात करती हैं तो आपका स्वभाव तानाशाह जैसा होता है।” जब श्वेता इसके लिए मना करती हैं तो जया कहती हैं, “श्वेता, तुम करती हो। हमारी बात सुनों।” बता दें यह पॉडकास्ट काफी लोकप्रिय है और अभी इसका दूसरा सीजन है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम