न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत की शादी में परफॉर्म करेंगे रणबीर-आलिया, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन से हर कोई हैरान

देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी जल्द ही राधिका मर्चेंट से होने वाली है। कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 11:47:28

2 News : अनंत की शादी में परफॉर्म करेंगे रणबीर-आलिया, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन से हर कोई हैरान

देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी जल्द ही राधिका मर्चेंट से होने वाली है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक जानकारी सामने आई थी, जिसके अनुसार शादी समारोह 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होगा। शादी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच, बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेटी राहा के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया।

उन्होंने गुजरात के लिए उड़ान भरी और वे अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल होंगे। रणबीर के एक फैन क्लब द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कपल कैजुअल ड्रेस में आकाश अंबानी के साथ उनके जामनगर निवास पर नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वे प्री-वेडिंग इवेंट में परफॉर्म करेंगे। ऐसा लगता है कि यह जोड़ा डांस की रिहर्सल करने के लिए इवेंट वेन्यू पर पहुंचे हैं। दोनों के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो रणबीर की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ थी।

1 दिसंबर को रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन वाली यह फिल्म सुपरहिट रही। रणबीर फिलहाल नितेश तिवारी की ‘रामायण’ फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दूसरी ओर, आलिया को करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। आलिया फिलहाल वासन बाला के प्रोजेक्ट ‘जिगरा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अतिरिक्त आलिया-रणबीर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं।

2 माह पहले मां बनीं रुबीना दिलैक ने शेयर की अपनी गजब की तस्वीरें

बिग बॉस की पूर्व विजेता टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने दो महीने पहले दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। कुछ समय पहले ही रुबीना ने फैंस को बेटियों की झलक दिखाई और उनके नाम भी बताए थे। अब अपने लेटेस्ट लुक से एक बार फिर रुबीना ने फैंस का दिल जीत लिया है। रुबीना ने अपने ऑफिशियल इंस्ट्राग्राम पर ऐसा साड़ी लुक शेयर किया है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

उनका ये ट्रांसफोर्मेशन देख फैंस चौंक गए। येलो कलर की साड़ी में वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज भी कैरी किया। रुबीना ने बोल्ड मेकअप और कर्ली बालों से अपने लुक को कंप्लीट किया है। जिस अंदाज में वह पल्लू गिराकर फोटोशूट करा रही हैं, कोई कह नहीं सकता कि वह हाल ही मां बनी हैं। रुबीना ने अपने करिअर में ‘छोटी बहू’, ‘सास बिना ससुराल’ और अन्य कई शो में अलग-अलग किरदारों के जरिए फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम