न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इटली से लौटे रणबीर-आलिया ने खरीदी करोड़ों की कार, इस एक्टर ने साधा पंकज त्रिपाठी पर निशाना

एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इटली में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन से हाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 2:08:39

2 News : इटली से लौटे रणबीर-आलिया ने खरीदी करोड़ों की कार, इस एक्टर ने साधा पंकज त्रिपाठी पर निशाना

एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इटली में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन से हाल ही भारत लौटे हैं। उनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि उन्होंने एक शानदार लग्जरी कार खरीदी है। यह कार लेक्सस LM 350 एच है। सूत्रों की मानें तो इस कार की शुरुआती कीमत 2 से 3 करोड़ रुपए है। यह एक हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है और इसका इंटीरियर भी बेहतरीन है।

इटली से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आलिया-रणबीर इसी कार से अपने घर ‘वास्तु’ पहुंचे थे। बता दें कि कपल महंगी और लग्जरी कारों का शौकीन है। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से दो महीने पहले ही उन्होंने एक और महंगी कार खरीदी थी जिसकी कीमत 7 से 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि आलिया और रणबीर दोनों के लिए ही पिछला साल शानदार रहा था। आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ हिट रही थी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह थे।

इसके अलावा आलिया को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। दूसरी ओर, रणबीर ने अपने करिअर की सबसे सफलतम फिल्म ‘एनिमल’ में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया। फिल्म ने देश-विदेश में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले। माना जा रहा है कि इन्हीं सफलताओं से गदगद आलिया-रणबीर एक के बाद एक कार खरीद रहे हैं। साथ ही वे अपनी प्यारी सी बेटी राहा कपूर को भी सारी खुशियां देना चाहते हैं।

ranbir kapoor,alia bhatt,ranbir alia,ranbir alia luxury car,animal,rocky aur rani krr prem kahani,raha kapoor,pankaj jha,pankaj tripathi,anurag kashyap,panchayat web series

‘पंचायत’ फेम एक्टर पंकज झा ने पंकज त्रिपाठी और अनुराग कश्यप पर कसा तंज

'पंचायत' वेब सीरीज के ‘विधायक जी’ यानी एक्टर पंकज झा ने हाल ही मझे हुए कलाकार पंकज त्रिपाठी पर तंज कसा था। अब एक बार फिर झा ने कहा कि कुछ अभिनेताओं को दूसरे एक्टर्स के रोल चुराने के संघर्ष को ग्लैमराइज करने में मजा आता है। दरअसल कथित तौर पर झा फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में ‘सुल्तान कुरैशी’ की भूमिका के लिए पहली पसंद थे।

वे इससे पहले अनुराग के साथ 'ब्लैक फ्राइडे' और 'गुलाल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। हालांकि झा की यह भूमिका आखिर में पंकज त्रिपाठी के पास चली गई, जिससे उनका बॉलीवुड करिअर आगे बढ़ा। झा ने हाल ही में डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे मेरी पीठ पीछे होने वाली राजनीति की परवाह नहीं है। ऐसा करने वाला तभी जीतता है, जब इससे मुझे नुकसान हो। जो लोग पीठ पीछे राजनीति करते हैं, वे आम तौर पर कायर होते हैं, है ना? वर्ना, वे आगे आ गए होते।

‘सत्या’ और ‘गुलाल’ जैसी फिल्में जहां अभिनेता बनाती हैं, वहीं निर्देशक भी बनाती हैं लेकिन यहां इतने डरपोक और बिना रीढ़ के लोग हैं कि वे अपनी बात भी नहीं रख पाते। बाद में मुझे पता चला कि डायरेक्टर खुद बुरी स्थिति में थे, उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था और वे इस प्रोजेक्ट पर 36 अलग-अलग काम कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका