न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रामू ने साधा हार्दिक-नताशा पर निशाना! लिखा-शादियां नर्क में बनती हैं..., प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने किया हैवी वर्कआउट

मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा उर्फ रामू के खाते में कई शानदार फिल्में हैं। उनकी फिल्म लीक से हटकर होती है। रामगोपाल अपने बेबाक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 7:46:12

2 News : रामू ने साधा हार्दिक-नताशा पर निशाना! लिखा-शादियां नर्क में बनती हैं..., प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने किया हैवी वर्कआउट

मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा उर्फ रामू के खाते में कई शानदार फिल्में हैं। उनकी फिल्म लीक से हटकर होती है। रामगोपाल अपने बेबाक अंदाज के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तलाक को लेकर कुछ पोस्ट की हैं, जो टॉकिंग पॉइंट बनी हुई हैं। उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर लिखा कि शादियां नर्क में बनती हैं और तलाक स्वर्ग में बनते हैं। मुझे समझ नहीं आता है कि आज की शादियां असल जिंदगी में उतने दिन भी टिकती हैं जितने दिन माता-पिता शादी की रस्में पूरी करते हैं।

पैसे देकर आपकी वृद्धावस्था में वृद्धाश्रम में देखभाल करने वाली नर्स एक बेहतर विकल्प है बजाए इसके कि आप शादी करें। नर्स पैसे लेकर आपका काम करेगी जबकि पत्नी आपको हमेशा अनंतकाल के लिए बुरा महसूस कराएगी। आप शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्यार का इजहार करते हैं, जबकि महिलाएं प्यार के लिए सेक्स को जाहिर करती हैं। शादी में यह सबसे बड़ी मौलिक समस्या है। अगर प्यार अंधा है तो शादी हमेशा के लिए आपकी आंख खोलने का काम करती है।

शादी तभी बेहतर चल सकती है जब आपके भीतर बार-बार एक ही व्यक्ति से प्यार करने की अद्भुत क्षमता हो। जिस तरह से आज के दौर में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए सबसे बेवकूफ वो माता-पिता हैं जो शादी में अपना दखल देते हैं। यह कहना बिल्कुल आसान नहीं है कि आपको अपने पड़ोसी की पत्नी की इच्छा नहीं होनी चाहिए।

लेकिन क्या हो अगर वो मीगन फॉक्स जैसी दिखती हो और आपकी पत्नी आपकी पत्नी की तरह दिखती हो। माना जा रहा है कि रामू ने इन ट्वीट्स के माध्यम से हाल ही तलाक की घोषणा करने वाले हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक पर निशाना साधा है। दोनों की शादी 4 साल ही चली।

दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद बनेंगी मां, शेयर किया वर्कआउट का वीडियो

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दृष्टि ने जून में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। दृष्टि अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर कोई कोताही नहीं बरत रही हैं। अब उन्होंने अपना एक हैवी वर्कआउट सेशन वीडियो शेयर किया है। दृष्टि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ही एक्सरसाइज करने की सलाह दी है।

दृष्टि ने लिखा, “बच्चे को तैयार करना और जिम में कुछ गंभीर लाभ। चिंता न करें, मेरे पास इन रिप्स के लिए डॉक्टर का नोट है। #MomBodInProgess. अपने डॉक्टर की देखरेख के बिना घर पर या कहीं और इसे न आजमाएं।” वीडियो में दृष्टि जबरदस्त वर्कआउट कर रही हैं। वह बेबी बंप के साथ जिम जाती हैं और खूब एक्सरसाइज करती हैं।

दृष्टि का वीडियो देख एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा, “बढ़ती और चमकती हुई।” अदा खान ने लिखा, “बहुत गर्व है ब्रावो।” करण ग्रोवर ने लिखा, “इतना तो मैं सामान्य रूप से नहीं कर पा रहा हूं।” दृष्टि 9 साल बाद मां बनेंगी। दृष्टि ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद साल 2015 में नीरज खेमका के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री