न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चिरंजीवी को बेटे रामचरण ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस एक्टर ने अपने जन्मदिन पर खरीदी करोड़ों की कार

साउथ इंडियन सुपरस्टार चिरंजीवी आज गुरुवार (22 अगस्त) को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 7:52:34

2 News : चिरंजीवी को बेटे रामचरण ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस एक्टर ने अपने जन्मदिन पर खरीदी करोड़ों की कार

साउथ इंडियन सुपरस्टार चिरंजीवी आज गुरुवार (22 अगस्त) को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके बेटे एक्टर राम चरण और बहू उपासना ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। उपासना ने फोटो शेयर की है, जिसमें बेटी क्लिन कारा कोनिडेला भी दादा के साथ नजर आ रही हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो साझा की है, जिसमें वे चिरंजीवी को जन्मदिन की बधाई देते दिख रहे हैं।

फोटो में चिरंजीवी, उनकी पत्नी सुरेखा, राम चरण, उपासना और क्लिन कारा हैं। चिरंजीवी ने पोती को गोद में ले रखा है। हालांकि उन्होंने पोती का चेहरा छुपाया हुआ है। फोटो के कैप्शन में लिखा है, “क्लिन कारा की अपने दादा-दादी के साथ पहली यात्रा।” राम चरण ने जो फोटो शेयर की है, उसमें बाप-बेटे साउथ इंडियन स्टाइल में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ऑफ व्हाइट धोती और कुर्ता पहना है। चेहरे पर ब्लैक कलर के सनग्लास लगाए हुए हैं और कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे अप्पा।’’

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “हमारे मेगास्टार चिरंजीवी गुरु को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” जूनियर एनटीआर यानी नंदमुरी तारक रामा राव जूनियर ने भी अभिनेता को विश करते हुए लिखा, “चिरंजीवी गुरु को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका हर साल खुशी, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य से भरा रहे।” इस खास मौके पर चिरंजीवी ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'विश्वंभरा' का पहला पोस्टर शेयर किया है। फिल्म में तृषा कृष्णन, आशिका रंगनाथ और कुणाल कपूर भी हैं। ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी का म्यूजिक है। फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणदीप हुड्डा ने 20 अगस्त को मनाया 48वां जन्मदिन, खरीदा रेंज रोवर का यह मॉडल

एक्टर रणदीप हुड्डा ने 2 दिन पहले 20 अगस्त को अपना 48वां जन्मदिन मनाया। रणदीप ने इस मौके को यादगार बनाते हुए करोड़ों रुपए की लग्जरी एसयूवी लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी खरीदी है। उनकी फोटो वायरल हो रही है। इसमें रणदीप नई चमचमाती ब्लैक कलर की रेंज रोवर एसयूवी के साथ पोज देते खड़े हैं। रणदीप लग्जरी और विंटेज कारों के शौकीन हैं।

उनके पास महिंद्रा की विलीज जीप के साथ ही मर्सिडीज बेंज जीएल350 सीडीआई, वॉल्वो वी90 और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज समेत अन्य लग्जरी कारें हैं। बताया जा रहा है कि रणदीप ने रेंज रोवर का लॉन्ग व्हीलबेस ऑटोबायोग्राफी एसयूवी मॉडल खरीदा है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 2.60 करोड़ और ऑन-रोड प्राइस करीब 3 करोड़ रुपए है। इसमें 2996 सीसी का पेट्रोल इंजन है, जो कि 394 बीएचपी की मैक्जिमम पावर जनरेट करता है और यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ है। इसकी टॉप स्पीड 242 किलोमीटर प्रति घंटे तक की है।

बता दें कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, संजय दत्त, कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, राम चरण, प्रभास, यश, महेश बाबू, सलमान खान, पूजा हेगड़े, सोनम कपूर, आदित्य रॉय कपूर, मोहनलाल समेत कई स्टार के पास रेंज रोवर एसयूवी के महंगे मॉडल हैं। रणदीप की पिछली फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ थी, जो इसी साल रिलीज हुई। इसके लिए उन्होंने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था। रणदीप ने पिछले साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय