न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रकुल ने Photos शेयर कर लिखा, शादी सिर्फ एक बार होती है और..., इस एक्ट्रेस की फिल्म का पोस्टर जारी

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Mar 2024 8:21:07

2 News : रकुल ने Photos शेयर कर लिखा, शादी सिर्फ एक बार होती है और..., इस एक्ट्रेस की फिल्म का पोस्टर जारी

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी गोवा में विवाह बंधन में बंधे थे। रकुल फिलहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। रकुल पिछले कुछ दिनों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को लगातार शादी की अनसीन तस्वीरों की झलक दिखा रही हैं। रकुल ने एक बार फिर अपनी वेडिंग फोटो पोस्ट की हैं, जिनमें जैकी भी दिख रहे हैं।

कपल की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। रकुल ने आज रविवार (3 मार्च) को इंस्टाग्राम पर जैकी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में रकुल और जैकी पोज दे रहे हैं। शादी का मंडप देखते ही बन रहा है, जिसे फूलों से सजाया गया था। रकुल ने मेहंदी सेरेमनी की फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वह हाथों में लगी मेहंदी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके अलावा रकुल ने संगीत सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह जैकी के साथ हैं।

रकुल ने सिख रीति-रिवाज से हुई शादी की एक फोटो की झलक दिखाई है। इसमें वह दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रकुल ने इन फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे पता है कि यह मेरी शादी के पोस्ट का ओवरडोज हो गया है, लेकिन यह लाइफ में सिर्फ एक बार ही होती है और मैं तब तक पोस्ट करना बंद नहीं करूंगी, जब तक कि मैं हमारे सपने को सच करने वाले लोगों को धन्यवाद नहीं देती।” गौरतलब है कि रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को सात फेरे लिए थे। उनकी वेडिंग सेरेमनी 19 फरवरी को ही शुरू हो गई थी। इसमें सबसे पहले हल्दी, फिर मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। शादी में कई फिल्मी स्टार्स ने चमक बिखेरी।

‘द केरल स्टोरी’ के बाद अब 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के साथ छाने को तैयार हैं अदा शर्मा

एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' जबरदस्त सुर्खियों में रही थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इसमें अदा की अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी। अब अदा शर्मा एक बार फिर कुछ ऐसी ही सुलगती हुई समसामयिक समस्या पर बनी फिल्म में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने को तैयार हैं। ये फिल्म है विपुल अमृतलाल शाह और सुदीप्तो सेन की 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी', जिसका आज रविवार (3 मार्च) को पोस्टर जारी किया गया।

इसमें अदा 2 अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। मेकर्स ने 'आईपीएस नीरजा माधवन' के रूप में अदा का जबरदस्त और दमदार पोस्टर शेयर किया है। अदा नक्सलियों से लड़ने वाली फाइटर और IPS के रोल में नजर आ रही हैं। पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर लेकर भी खुलासा किया गया है। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “कर्तव्य या प्रतिज्ञा : अंत तक कमिटेड, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में अथक. #BastarTheNaxalStory में सच्चाई को उजागर करें, ट्रेलर 5 मार्च 2024 को रिलीज होगा!” फिल्म 15 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम