न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के बाद अब इस मंदिर पहुंचे रकुलप्रीत और जैकी, यह एक्ट्रेस बनीं मां, अस्पताल से शेयर की फोटो

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह एक्टर व फिल्ममेकर पति जैकी भगनानी के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। कपल ने 21 फरवरी को गोवा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Mar 2024 1:22:23

2 News : शादी के बाद अब इस मंदिर पहुंचे रकुलप्रीत और जैकी, यह एक्ट्रेस बनीं मां, अस्पताल से शेयर की फोटो

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह एक्टर व फिल्ममेकर पति जैकी भगनानी के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। कपल ने 21 फरवरी को गोवा में धूमधाम के साथ शादी की थी। उनके विवाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। शादी के बाद रकुलप्रीत काम पर लौट आई हैं। रकुलप्रीत व जैकी जिंदगी की नई पारी की बढ़िया शुरुआत के लिए मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

हाल ही रकुल, जैकी और अपने माता-पिता के साथ अमृतसर के गोल्डन टेम्पल पहुंची थीं और वहां पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया था। अब वह बुधवार (6 मार्च) को जैकी संग गुवाहाटी (आसाम) के सुप्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंचीं और देवी मां का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रकुल की सास और माता-पिता भी साथ में मौजूद थे। दर्शन के बाद रकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कामाख्या मंदिर से दो फोटो शेयर की हैं। रकुल एकदम सिंपल लुक में मंदिर पहुंचीं।

उन्होंने ऑरेंज कलर का सूट, दुपट्टा और नो मेकअप लुक लिया था। जैकी येलो कलर के कुर्ते और जींस में दिखे। दोनों ने माथे पर तिलक लगा रखा था। रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से एक में वह जैकी के साथ तो दूसरी में फैमिली नजर आ रही है। रकुल ने कैप्शन में लिखा, "Blessed". बता दें कि रकुल व जैकी की शादी सिख और सिंधी दोनों रीति-रिवाज से हुई थी।

हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट ने दिया चौथे बच्चे को जन्म, आलिया के साथ कर चुकी हैं काम

हॉलीवुड की मशहूर 'वंडर एक्ट्रेस गैल गैडोट (38) पिछले कुछ महीनों से प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही थीं। अब वह मां बन गई हैं। गैडोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नन्ही परी आने की खुशखबरी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक इमोशनल फोटो भी शेयर की है। इसमें वह न्यूबॉर्न बेबी को सीने से लगाए दिखाई दे रही हैं। गैडोट अस्पताल के बिस्तर पर हैं।

वह बच्ची को दुलारती दिख रही हैं और उनके हाथ पर कैनुला लगा हुआ है। गैडोट ने कैप्शन में लिखा, “मेरी प्यारी बेटी, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है, ये प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी लेकिन हमने कर दिखाया। तुम हमारी जिंदगी में कितनी रोशनी लेकर आई हो। अपने नाम को सार्थक कर रही हो। Ori (ओरी) जिसका हिब्रू में मतलब 'मेरी रोशनी' हमारे दिल आभार से भरे हुए हैं। लड़कियों के घर में स्वागत है। डैडी भी बहुत कूल हैं।”

बता दें कि गैडोट ने साल 2008 में वर्सानो के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में बेटी अल्मा का स्वागत किया। फिर साल 2017 में दूसरी बार माता-पिता बने और साल 2021 में एक और बेटी का स्वागत किया था। वर्कफ्रंट पर बात करें तो गैडोट को आखिरी बार जासूसी थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में देखा गया था जिसमें आलिया भट्ट भी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम