न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के लिए गोवा पहुंचे रकुलप्रीत और जैकी, ब्लैक स्विमसूट में नजर आईं रुबीना दिलैक, शेयर कीं Photos

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।‌ कपल की शादी की तैयारियां जोरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Feb 2024 11:13:16

2 News : शादी के लिए गोवा पहुंचे रकुलप्रीत और जैकी, ब्लैक स्विमसूट में नजर आईं रुबीना दिलैक, शेयर कीं Photos

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।‌ कपल की शादी की तैयारियां जोरों पर है। वे गोवा में 'बीच स्टाइल' वेडिंग करेंगे, जिसके लिए दोनों वहां पहुंच चुके हैं। रकुल-जैकी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गोवा में दिखे। जहां रकुल ने ऑरेंज पेंट्स और ऑरेंज कलर के ही कोट के साथ पिंक कलर का बिकिनी ब्लाउज और जैकी एक शर्ट व पैंट में नजर आए। बता दें कि रकुल और जैकी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इनकी लव स्टोरी की शुरुआत लॉकडाउन में शुरू हुई थी और तब से उन्हें लेकर खबरों का बाजार गरम है। अब 21 फरवरी को वे शादी करने जा रहे हैं। इसमें परिवार के साथ बॉलीवुड और साउथ इंडियन इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज भी आएंगे। शादी में अनन्या पांडे और उनके बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के शामिल होने की भी चर्चा है। दोनों 20 अगस्त तक गोवा पहुंच सकते हैं।

शादी की एक्सक्लूसिव फोटो कोई अपने कमरे में कैद न कर ले, इसके लिए कपल 'नो फोन पॉलिसी' की नीति अपनाएगा। मेहमानों के आगमन पर उन्हें मोबाइल सिक्योरिटी को जमा करना होगा।‌ दूल्हा-दुल्हन फोटो ऑफिशियली अपने अकाउंट पर शेयर करेंगे। उल्लेखनीय है कि इन दिनों अधिकतर सेलिब्रिटी अपनी शादी में ऐसा ही कर रहे हैं।

रुबीना दिलैक ने कुछ समय पहले दिया था जुड़वां बेटियों का जन्म

पूर्व ‘बिग बॉस’ विजेता टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक कुछ समय पहले ही जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया है। रुबीना प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती थीं। रुबीना ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें रुबीना ब्लैक स्विमसूट पहने फिटनेस को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

रुबीना की ये फोटो सोशल वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में रुबीना स्विमसूट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट श्रग पहने ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। अगली तस्वीर की बात करें तो, इसमें रुबीना बेहद सिजलिंग पोज करते नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वे कुछ ही समय पहले प्रेग्नेंट थीं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई लास्ट फोटो में रुबीना स्विमिंग पूल के अंदर मस्ती कर रही हैं। इन तस्वीरों को रुबीना के पति एक्टर अभिनव शुक्ला ने क्लिक की हैं। रुबीना ने कैप्शन में अपने पति के लिए लिखा, "जिस तरह आप मुझे देखते हैं, उससे मुझे प्यार है।" कई यूजर्स रुबीना की अदाओं पर मर मिटे तो कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम