न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रकुल-जैकी ने शेयर की संगीत सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें, जानें-‘आर्टिकल 370’ सहित इन 4 फिल्मों की कमाई

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Feb 2024 2:08:19

2 News : रकुल-जैकी ने शेयर की संगीत सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें, जानें-‘आर्टिकल 370’ सहित इन 4 फिल्मों की कमाई

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इस बीच संगीत नाइट की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इनमें ये न्यूली वेड कपल एक-दूसरे के साथ जमकर डांस करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

आज रविवार (25 फरवरी) को कपल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें रकुल सिल्वर शिमरी आउटफिट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने शिमर केप टॉप के साथ लंहगा पहना, साथ ही गले में सिल्वर ज्वेलेरी कैरी की। जैकी डीप ब्लू ब्लेजर कोट-पैंट्स आउटफिट में डैशिंग दिखे। दोनों संगीत नाइट के वेन्यू पर एंट्री लेते और डांस करते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में रकुल पति की गोद में चढ़कर डांस कर रही हैं। एक में दोनों उत्साहित होकर हाथ थामकर वेन्यू में आ रहे हैं।

एक तस्वीर में दोनों ने कैमरे के लिए एक स्टनिंग पोज दिया। इससे पहले रकुल ने अपने ससुराल जाकर पहली रसोई की रस्म पूरी की है। रकुल ने क्या बनाया इसकी झलक शनिवार को फैंस के साथ शेयर की। रकुल ने ससुराल वालों के लिए सूजी का हलवा बनाया। उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें एक कटोरी में हलवा रखा हुआ है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- Chauka Chardhana। उन्होंने शादी के बाद ग्रैंड वेडिंग का वीडियो भी शेयर किया था जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत फंक्शन की कुछ झलकियां दिखाई दी थीं।

यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ ने दूसरे दिन भी ‘क्रैक’ को पछाड़ा

हाल ही 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुईं। पहले बात करते हैं एक्ट्रेस यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली ‘आर्टिकल 370’ की। इसने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत करते हुए 5.90 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन इसकी कमाई का स्तर और ऊंचा हुआ है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने शनिवार (24 फरवरी) को करीब 7.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।

इसकी भारत में कुल कमाई 13.4 करोड़ रुपए हो गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म जम्मू-कश्मीर से हटाई गई धारा 370 की कहानी बताती है। दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज हुई विद्युत जामवाल स्टारर ‘क्रैक’ ने पहले दिन करीब 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन नीचे आया है और फिल्म ने मात्र 2.15 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। ऐसे में 2 दिन में इसका कारोबार 6.4 करोड़ रुपए हुआ है।

विद्युत, अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही व एमी जैक्सन की ये फिल्म लोगों को उतनी रास नहीं आ रही है जितनी इसको लेकर उम्मीद जताई जा रही थी। अब बात करते हैं शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की। फिल्म ने शनिवार को 2.3 करोड़ रुपए कमाए। इसका कुल कारोबार 70.8 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म दुनियाभर में 120.8 करोड़ रुपए कमा चुकी है। 'फाइटर' ने 31वें दिन 70 लाख रुपए कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 210 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम