न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रकुल-जैकी दोस्तों के साथ निकले बैचलर ट्रिप पर, इस एक्ट्रेस ने फैंस को दी नया मेहमान आने की खुशखबरी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी पिछले कई दिनों से शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रकुल व जैकी शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 6:53:41

2 News : रकुल-जैकी दोस्तों के साथ निकले बैचलर ट्रिप पर, इस एक्ट्रेस ने फैंस को दी नया मेहमान आने की खुशखबरी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी पिछले कई दिनों से शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रकुल व जैकी शादी की तैयारियों के बीच दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप पर निकले हैं। इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रकुल-जैकी इस समय थाईलैंड में दोस्तों और परिवार के साथ अपना बेहतरीन समय बिता रहे हैं। वे धमाल करते दिख रहे हैं। कपल समुद्र के बीच पूरी मस्ती के मूड में हैं।

उनकी यॉट पार्टी की कुछ तस्वीरें उनके साथ गईं प्रज्ञा जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। कहा जा रहा है कि शादी 22 फरवरी को गोवा में होगी। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। रकुल ने 3 फरवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वह सिर ढके हुए नीले रंग की ड्रेस पहने नजर आईं। यह तस्वीर उनके 'अखंड पाठ' की थी। जोड़े को 12 जनवरी को मुंबई में राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ के दौरान राम दर्शन करते हुए देखा गया था।

दोनों ने साल 2021 में अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया था। उल्लेखनीय है कि रकुलप्रीत ने साल 2014 में फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘दे दे प्यार दे’, ‘रनवे 34’ और ‘डॉक्टर जी’ जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में रकुल को तमिल फिल्म ‘अयलान’ में शिवकार्तिकेयन के साथ देखा गया था। यह साइंस-फाई ड्रामा क्रिटिक्स और दर्शकों से तारीफ पाने में कामयाब रही। उनके पास पाइपलाइन में 'मेरी पत्नी का रीमेक' और कमल हासन की 'इंडियन 2' है।

गौरव मुकेश की पत्नी राजश्री रानी ने दिया बेटे को जन्म

टीवी सीरियल ‘इमली’ में नजर आए एक्ट्रेस राजश्री रानी और एक्टर गौरव मुकेश के घर खुशियां छाई हुई हैं। कपल ने 1 फरवरी को अपने पहले बेटे का वेलकम किया। राजश्री ने खुद ये खुशखबरी फैंस को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है। राजश्री ने कहा कि हम दोनों बहुत खुश हैं। मेरे पति गौरव चाहते थे कि हमारा बच्चा फरवरी महीने में पैदा हो, क्योंकि फरवरी प्यार का महीना है और ठीक वैसा ही हुआ।

‘इमली’ से पहले राजश्री और गौरव ने टीवी सीरियल 'सुहानी सी एक लड़की' में साथ स्क्रीन शेयर की थी। कपल का ये शो साल 2014 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। दोनों तब से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2020 में 20 नवंबर को कपल विवाह बंधन में बंध गया। अब शादी के तीन साल बाद राजश्री मां बनी हैं। गौरव मुकेश ने जागरण से बात करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

गौरव ने कहा कि मैं और मेरा परिवार इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमारे घर में बेबी ब्वॉय आया है। अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए हम दोनों बेहद उत्सुक हैं। राजश्री बिल्कुल ठीक हैं। उल्लेखनीय है कि यह राजश्री की दूसरी शादी है। इससे पहले अभिनेत्री ने साल 2008 में विनीत पांडे से शादी की थी लेकिन साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम