न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकी-रकुलप्रीत की ढोल नाइट का वीडियो वायरल, अनुष्का-विराट लंदन में करेंगे दूसरे बच्चे का स्वागत

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी जल्द ही शादी करने के लिए तैयार हैं। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Feb 2024 11:54:58

2 News : जैकी-रकुलप्रीत की ढोल नाइट का वीडियो वायरल, अनुष्का-विराट लंदन में करेंगे दूसरे बच्चे का स्वागत

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी जल्द ही शादी करने के लिए तैयार हैं। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने नई पारी शुरू करने का फैसला कर लिया है। शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। गुरुवार (15 फरवरी) को जैकी के घर पर ढोल नाइट रखी गई थी। इस मौके पर रकुल और उनका परिवार जैकी के घर पहुंचा। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रकुल गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं।

उनके साथ उनके परिवार के लोग हैं। वे जैकी के घर के अंदर जाते दिख रहे हैं। रकुल ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया था। इसको उन्होंने हैवी ज्वेलरी के साथ पेयर किया। रकुल काफी खूबसूरत लग रही थीं। जैकी का घर पूरी तरह सज गया है। घर के बाहर लाइट से सजावट हो रखी है। इस बीच कहा जा रहा है कि वर्क कमिटमेंट के चलते रकुल और जैकी हनीमून पर नहीं जाएंगे। विवाह के तुरंत बाद वे फिर से काम शुरू कर देंगे। रकुल ने शादी समारोह के एक सप्ताह के भीतर काम फिर से शुरू करने की योजना बनाई है, जबकि जैकी अपना समय अपनी फिल्म के लिए समर्पित कर रहे हैं।

रकुल को शादी का उत्सव शुरू होने से तीन दिन पहले तक काम करना है और जैकी अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्री-प्रोडक्शन में जुटे हैं। शादी कहां होगी और कौन शामिल होगा, इसको लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि शादी का कार्ड वायरल होने के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि वे गोवा में इको फ्रेंडली तरीके से एक बीच वेडिंग करेंगे। शादी का तीन दिवसीय कार्यक्रम 19 से 21 फरवरी तक है।

हर्ष गोयनका ने पोस्ट शेयर कर दिए अनुष्का-विराट के दूसरे बच्चे के संकेत

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वे इन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं और हमेशा उनके बारे में जानने के लिए बेकरार रहते हैं। कपल पिछले लंबे समय से दूसरे बेबी को लेकर चर्चा में हैं। अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। ऐसे कई संकेत मिले जब लगा कि उनके घर जल्द ही एक बार फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं।

हालांकि अभी तक कपल ने इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया से ये संकेत मिल रहा है कि वे बच्चे का स्वागत भारत के बजाय किसी और देश में करेंगे। दिग्गज बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अनुष्का की प्रेगनेंसी को लेकर एक पोस्ट शेयर कर हलचल मचा दी है। हर्ष ने हाल ही में अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “बस अब कुछ दिनों में एक बेबी जन्म लेने वाला है।

अब ये देखना दिलचस्प है कि क्या वह अपने पिता की तरह क्रिकेटर बनता है या फिर अपनी मां की तरह फिल्मों में करिअर बनाएगा।” इसी के साथ हर्ष ने ये भी बताया है कि बच्चे का जन्म लंदन में होगा। बता दें कि जनवरी 2021 में अनुष्का ने एक बेटी वामिका को जन्म दिया था। कपल ने अभी तक फैंस और मीडिया को बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम