न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : PM मोदी के कारण रकुलप्रीत-जैकी ने लिया यह फैसला, अभय ने भांजी की शादी से शेयर की यह फनी फोटो

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और उनके बॉयफ्रेंड एक्टर जैकी भगनानी जल्द ही विवाह बंधन में बंध जाएंगे। पिछले कई दिनों से उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jan 2024 6:42:56

2 News : PM मोदी के कारण रकुलप्रीत-जैकी ने लिया यह फैसला, अभय ने भांजी की शादी से शेयर की यह फनी फोटो

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और उनके बॉयफ्रेंड एक्टर जैकी भगनानी जल्द ही विवाह बंधन में बंध जाएंगे। पिछले कई दिनों से उनकी शादी की खबरें सुर्खियां बनी हुई हैं। दोनों के फैंस भी उस शुभ घड़ी का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद यह कपल फरवरी में अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। अब आखिरी वक्त पर कपल ने शादी को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है।

कहा जा रहा है कि कपल ने वेडिंग डेस्टिनेशन बदल दी है। दोनों गोवा में शादी रचाएंगे और 2 दिन तक करीबी दोस्तों और परिवारवालों के बीच ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। बता दें कि 6 महीने से रकुल और जैकी मिडिल-ईस्ट में शादी करने की सोच रहे थे, मगर अब उन्होंने फैसला बदल दिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेडिट दिया जा रहा है। दरअसल कुछ समय पहले मोदी ने एक खास अपील की थी।

उनकी गुजारिश थी कि लोगों को विदेशों में जाकर शादी रचाने के बजाय अपने देश में ही डेस्टिनेशन वेडिंग करनी चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार-धंधे में फायदा मिले। जानकारी के अनुसार रकुल व जैकी 21 फरवरी को विधि-विधान के साथ एक-दूसरे के हो जाएंगे। हालांकि अभी तक कपल की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

उदयपुर में मौजूद है देओल परिवार, अभय की भांजी निकिता की है शादी

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी की आज बुधवार (31 जनवरी) को शादी है। शादी इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए हॉट डेस्टिनेशन बने उदयपुर में हो रही है। इसमें धर्मेंद्र सहित पूरा देओल परिवार शामिल हो रहा है। शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

इनमें देओल फैमिली के सदस्य खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। कुछ वीडियो में निकिता के मामा सनी और बॉबी डांस करते दिखे तो कुछ में अभय देओल नजर आए। अब शादी से ठीक पहले धर्मेंद्र के भतीजे व सनी-बॉबी के चचेरे भाई अभय ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पगड़ी बंधवाते हुए अभय ने कई तस्वीरें क्लिक कराईं जिन्हें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अभय अतरंगी अवतार में हैं। वे अजब-गजब पोज दे रहे हैं। वे सफेद कुर्ते-पजामे में फब रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर बहुत मजेदार है, जो फैंस को हंसा रही है।

इसमें अभय पगड़ी बंधवा रहे हैं और पास में बैठा एक लंगूर उन्हें टकटकी लगाए देख रहा है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभय ने कैप्शन में लिखा, “अपनी सिख जड़ों की ओर वापस गया। आखिरी स्लाइड में (जब मैं अपनी पगड़ी बंधवा रहा था) उस विशेष अतिथि को देखना न भूलें।” बता दें कि निकिता की शादी सिख रिति-रिवाजों के अनुसार हो रही है। शादी समारोह में 250 से 300 मेहमान आएंगे, जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल हैं। निकिता, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की बेटी अजीता देओल की पुत्री हैं। अजीता ने यूएस बेस्ड डेंटिस्ट किरण चौधरी से शादी की और वह कैलिफोर्निया में रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम