न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षाबंधन पर श्वेता ने सुशांत के लिए शेयर की इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ऐसे मना रहे त्योहार

आज सोमवार (19 अगस्त) को पूरा देश रक्षाबंधन त्योहार मना रहा है। भाई-बहनों का प्यार चरम पर है। बॉलीवुड के सितारे भी भला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Aug 2024 2:23:05

रक्षाबंधन पर श्वेता ने सुशांत के लिए शेयर की इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ऐसे मना रहे त्योहार

आज सोमवार (19 अगस्त) को पूरा देश रक्षाबंधन त्योहार मना रहा है। भाई-बहनों का प्यार चरम पर है। बॉलीवुड के सितारे भी भला इस मामले में कैसे पीछे रह सकते हैं। उन पर भी इसका रंग चढ़ा हुआ है। इस बीच प्रतिभाशाली दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिल छू लेने वाली एक पोस्ट शेयर की है। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

श्वेता ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी रक्षाबंधन मेरे प्यारे भाई, तुम न सिर्फ एक महान कलाकार थे, बल्कि एक महान इंसान भी थे। देखो तुमने कितने दिलों को प्यार से भर दिया। मैं भी दुनिया में प्यार और खुशी फैलाने के लिए तुम्हारे नक्शेकदम पर चलना चाहती हूं।” श्वेता ने इंस्टा स्टोरी पर भी एक इमोशनल पोस्ट की, जिसमें लिखा है, “हैप्पी रक्षाबंधन मेरे प्यारे भाई, मुझे उम्मीद है कि आप देवताओं के सान्निध्य में उच्च लोकों में हमेशा खुश और सुरक्षित रहेंगे।” उल्लेखनीय है कि सुशांत ने 14 जून 2020 को दुनिया से विदाई ले ली थी। सुशांत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में मिला था।

एक्टर की मौत की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया, लेकिन आज भी उनकी मौत पर रहस्य बरकरार है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। वे 5 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उन्होंने एक्टिंग करिअर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। उन्हें 'पवित्र रिश्ता' से सर्वाधिक लोकप्रियता मिली। साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे' से सुशांत ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', ‘केदारनाथ’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए।

संजय दत्त सहित इन स्टार्स ने भाई-बहन के साथ साझा की तस्वीरें और वीडियो

दिग्गज एक्टर संजय दत्त अपनी बहन प्रिया दत्त और नम्रता कुमार के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए नजर आए। संजय ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर रक्षाबंधन से जुड़ी दो तस्वीरें साझा की है। इनमें वे दोनों बहनों के साथ नजर आ रहे हैं और कैप्शन में उन्होंने बहन के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद कहा है। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन के साथ बचपन की एक फोटो शेयर की है और रक्षा बंधन की बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी रक्षाबंधन सिस्टर्स।”

बता दें सनी की दो बहनें हैं जिनका नाम अजीता और विजेता हैं। दोनों लाइमलाइट से दूर रहती हैं। सुनील शेट्टी ने दोनों बहनों के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “प्योरेस्ट और सबसे ज्यादा इटरनल।” एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने भाई साकिब सलीम के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, “हे पार्टनर।” एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने अपने भाई निगेल डिसूजा को गले लगाए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके हाथ में शगुन का लिफाफा दिख रहा है।

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को उनकी बहन समीक्षा ने राखी बांधी है। भूमि ने इंस्टाग्राम पर राखी बंधवाते हुए फोटो शेयर की है जिसमें वह समीक्षा के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देती भी नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई वरुण के साथ कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। तमन्ना भाटिया ने भाई के साथ एक पुरानी तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। इसमें दोनों काफी छोटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री