न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राखी ने वीडियो में अंबानी को मारा ताना, कही ऐसी-ऐसी बातें..., परिवार के साथ छुट्टी पर निकला यह हीरो

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेंडिग सेरेमनी 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Mar 2024 8:30:28

2 News : राखी ने वीडियो में अंबानी को मारा ताना, कही ऐसी-ऐसी बातें..., परिवार के साथ छुट्टी पर निकला यह हीरो

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेंडिग सेरेमनी 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में आयोजित हुई थी। यह इवेंट अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने शिरकत की थी। हालांकि फंक्शन में टीवी के किसी भी सितारे को नहीं बुलाया गया। इस बीच ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें राखी सेरेमनी के बारे में बात करती दिख रही हैं। राखी ने अंबानी परिवार को ताना मारा। राखी ने कहा, “अंबानी जी नमस्ते। आपने मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया। आपको पता है अगर आप मुझे बुलाते तो मैं फ्लोर तोड़ देती। कुर्सियां तोड़ देती। मेरा डांस अभी तक आपने देखा नहीं है अंबानी जी। ये इन सबको रिहाना, कॉन, आइकॉन ये किन लोगों को आपने बुलाया। मेरे सामने ये सब मूंगफली हैं। आपने क्या मेरा डांस देखा है? मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए, टुक टुक देखे, परदेसिया ये इतने गाने मैंने किए हैं। आपने मुझे क्यों नहीं बुलाया।

इनको हजार करोड़ दे देकर आपने बुलाया। फिर भी रिहाना तो फटे हुए कपड़ों में आई। मैं आती तो इतने हॉट और सेक्सी कपड़े पहनकर आती। मेरे कपड़ों से आपके फ्लोर का पोंछा भी लगा देती। मुझे बुलाने के चार-चार फायदे थे। मैं एंटरटेन करती। मैं डांस करती। आपके जितने गेस्ट आए थे, खाना खाने के बाद उनके बर्तन भी धो देती। सबके रूम साफ कर देती। क्या-क्या नहीं करती। आपने ये हजार करोड़ खर्च करके किनको बुलाया है। अरे आपने राखी सावंत को नहीं बुलाया है। क्या कर दिया आपने? राखी का यह वीडियो यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बन गया है।

लोग राखी का मजाक बना रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि राखी तो रेहाना के नाखून के बराबर भी नहीं हैं। कुछ लोग राखी को बेवकूफ भी बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इवेंट में एकॉन, रेहाना, आमिर खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, शाहरुख खान, सुहाना, आर्यन, गौरी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नव्या नवेली नंदा, करिश्मा कपूर, विधु विनोद चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अयान मुखर्जी, जान्हवी कपूर, ओरी, सलमान खान, जे ब्राउन और एडम ब्लैकस्टोन जैसे सितारे शामिल हुए।

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा ने फ्लाइट से शेयर की फोटो

मिथुन चक्रवर्ती (73) एक शानदार एक्टर होने के साथ एक बेहतरीन डांसर भी है। मिथुन अब भले ही फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं है, लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। पिछले महीने मिथुन को मस्तिष्क के इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर दुर्घटना (स्ट्रोक) से पीड़ित होने के बाद 3 दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है और वे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गए।

उनकी बहू मदालसा शर्मा ने एक फोटो पोस्ट की है। 'अनुपमा' अभिनेत्री मदालसा ने फ्लाइट से एक खुशहाल पारिवारिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मिथुन और उनके पति मिमोह चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो को 'फ्लाइट' इमोजी और दो हैशटैग के साथ पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया है, “फैमिलिया” और “लव।” मिथुन काला चश्मा और मास्क लगाए फोन हाथ में लिए दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर कैप भी लगाई है और शॉल भी ओढ़ी हुई है।

उल्लेखनीय है कि बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद मिथुन को 10 फरवरी को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिथुन को हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी लास्ट फिल्म 'काबुलीवाला' थी। बता दें मिथुन राजनीति में भी एक्टिव हैं। वे पहले TMC में थे, लेकिन फिलहाल भाजपा के सदस्य हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम