न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी सावंत के पेट में था ट्यूमर, अब कभी नहीं बन सकेंगी मां, सलमान खान ने की मदद और भरे लंबे-चौड़े बिल

राखी सावंत मनोरंजन जगत में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर हैं। वह हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। राखी का बोल्ड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jul 2024 11:11:15

राखी सावंत के पेट में था ट्यूमर, अब कभी नहीं बन सकेंगी मां, सलमान खान ने की मदद और भरे लंबे-चौड़े बिल

राखी सावंत मनोरंजन जगत में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर हैं। वह हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। राखी का बोल्ड और बिंदास अंदाज उन्हें हमेशा खबरों में रखता है। उनकी हरकतें और बयान सबका ध्यान खींच लेते हैं। हाल ही में राखी की तबीयत काफी खराब हो गई थी और उन्हें जबरदस्त पीड़ा से गुजरना पड़ा। अब राखी ने अपने स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर बात की है। राखी ने टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके सारे मेडिकल बिल सलमान खान ने भरे हैं।

राखी ने कहा कि डॉक्टर्स को पहले तो लगा कि मुझे हार्ट अटैक आया था मगर फिर बाद में जब जांच की तो पता चला कि मेरे पेट में 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर था। मैं हमेशा से सोचती थी कि मेरे पेट में इतनी एसिडिटी क्यों होती है। इसके बाद उन्होंने मेरा यूटेरस और ट्यूमर निकाला। सर्जरी के बाद मैं कोमा में और आईसीयू में थीं। सलमान ने मेरा बहुत साथ दिया। वे बिना बोले आगे आए और मेरे लंबे-चौड़े मेडिकल बिल्स भरने में हेल्प की। उन्होंने मेरे बिल्स भरे। सलमान कभी भी अपने लोगों को नहीं भूलते, वो बिना किसी को बताए मदद करते हैं। मेरे एक्स हजबैंड रितेश भी मेरे साथ मजबूती से खड़े रहे।

मैं अब कभी मां नहीं बन सकतीं लेकिन सरोगेसी के जरिये मां बनने के बारे में सोचूंगी जरूर। दर्द बहुत हैं अंदर लेकिन जिंदगी का सामना करना ही पड़ेगा। मैं बच्चा अडॉपट भी नहीं कर सकती हूं। मुझे वारिस तो चाहिए ही। मैं ‘विक्की डोनर’ जैसा ही कुछ प्लान करूंगी या फिर कुछ सोचूंगी। राखी ने अपने दूसरे एक्स हजबैंड आदिल दुर्रानी पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि उसने मेरा फोन हैक करवाया। अपने न्यूड वीडियो को लीक करके मेरे ही खिलाफ केस डाल दिया। वो मुझ पर ब्लेम डाल रहा है।

BB OTT 3 में अरमान ने मारा विशाल के थप्पड़, राखी ने की शो से बाहर निकालने की मांग

'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में हर दिन बवाल मचा हुआ है। अब अरमान मलिक ने विशाल पांडे के थप्पड़ जड़ दिया। ‘बिग बॉस’ में कई बार चुनौती पेश कर चुकीं राखी ने इसका विरोध किया है। राखी ने वीडियो बनाकर कहा, “बहुत गलत हुआ है, बिग बॉस में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। विशाल को अरमान ने इतना जोर से थप्पड़ मारा। बहुत गलत हुआ है।

बिग बॉस के रूल्स के खिलाफ हुआ है, बिग बॉस किस चीज का वेट कर रहे हैं, अरमान को अभी की अभी घर से बाहर निकालो। अलाउड ही नहीं है ये, अगर ऐसे होगा बिग बॉस के हाउस में तो कोई नहीं आएगा। फिर हाथापाई होगी, मारा-मारी होगी, खून खराबा होगा तो बैटर होगा कि... ये अरमान नल्ला भिखारी अपने आपको समझता क्या है। एक तो हिंदुस्तान के समाज को कलंकित किया।

2-2 बीवियां करीं इस नल्ले ने और अभी भी उसकी छमिया को भाभी ही तो बोला है। भाभी आप खूबसूरत दिखती हो बोला है तो इसमें बुरा क्या बोला है। लड़की की तारीफ न करो तो प्रॉब्लम करो तो प्रॉब्लम। बहुत गलत हुआ है, इसने थप्पड़ मारा है विशाल को, तो सब लोग इसके खिलाफ खड़े हो जाओ, ये नहीं चलेगा, साफ-साफ लिखा रहता है कॉन्ट्रेक्ट में कि अगर हाथ उठाया तो बाहर किया जाएगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क