न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शर्लिन-आदिल के ऐसे वीडियो देख गुस्सा हुए नेटिजंस, इस फेमस डायरेक्टर को फिर हुआ कोविड

राखी सावंत को मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन माना जाता है। वह कई सालों से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। उनके बयान और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 8:19:08

2 News : शर्लिन-आदिल के ऐसे वीडियो देख गुस्सा हुए नेटिजंस, इस फेमस डायरेक्टर को फिर हुआ कोविड

राखी सावंत को मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन माना जाता है। वह कई सालों से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। उनके बयान और हरकतें उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखते हैं। राखी की जबरदस्त लोकप्रियता के चलते हुए वह कई दफा टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ में आ चुकी हैं। राखी की निजी जिंदगी भी घटनाओं से भरी हुई है। राखी और उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है।

दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में जब आदिल जेल से वापस आए तो एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राखी का साथ छोड़कर आदिल से हाथ मिला लिया था। शर्लिन ने रक्षा बंधन पर आदिल को राखी भी बांधी थी। अब जो खबर सामने आई है उससे हर कोई हैरान है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शर्लिन, आदिल के साथ रेस्टोरेंट में मस्ती करती दिखीं।

वो कभी उनका चेहरा पकड़कर उन्हें किस करने की कोशिश करती दिखीं तो कभी उन्हें प्यार से मारती हुई नजर आईं। दोनों इस दौरान कोजी होते दिखे। वे खूब एंजॉय कर रहे हैं। इसके अलावा उनका एक और वीडियो सामने आया है। इसमें शर्लिन और आदिल रेस्टोरेंट से बाहर आते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हैं। आदिल इस दौरान शर्लिन को इयररिंग भी पहनाते दिखे। ऐसी हरकरतों को देख सोशल मीडिया यूजर्स उन दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।

डायरेक्टर शोनाली बोस ने इंस्टाग्राम पर दी कोरोना पीड़ित होने की जानकारी

'द स्काई इज पिंक' और 'द मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' जैसी बेहतरीन फिल्मों की डायरेक्टर शोनाली बोस ने अपनी फोटो शेयर कर बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। शोनाली दूसरी बार कोरोना से पीड़ित हुई हैं। शोनाली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बिस्तर पर नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा कि इस समय मैं ऐसी ही हूं। पिछले कई वर्षों में जितना बुरा मैंने महसूस किया है, अब उससे कहीं ज्यादा बुरा महसूस कर रही हूं। कोविड!

क्या आप विश्वास करेंगे कि यह अभी भी आस-पास है? मैं हैरान हूं। 102-103 बुखार। बिल्कुल बेकार महसूस हो रहा है! मैं दोबारा कोरोना होने से बहुत परेशान हूं। इससे पहले शोनाली जनवरी 2022 में कोरोना वायरस का शिकार हो चुकी हैं। उस समय वह गोवा में एक करीबी की शादी में शामिल होने के बाद बीमार हुई थीं।

उन्होंने उस दौरान भी सोशल मीडिया पर कोविड-19 के साथ अपने अनुभव को खुलकर साझा किया था। शोनाली ने 2005 में फीचर फिल्म 'अमू' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कल्कि कोचलिन की फिल्म 'द मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का लेखन और निर्देशन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका