न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राकेश रोशन ने जितेंद्र सहित इन दोस्तों संग मनाया बर्थडे, शेयर किया वीडियो, सुजैन ने ‘पापा’ को ऐसे दी बधाई

एक्टर, स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राकेश रोशन आज बुधवार (6 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 74 साल के हो गए हैं। राकेश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 6:24:04

राकेश रोशन ने जितेंद्र सहित इन दोस्तों संग मनाया बर्थडे, शेयर किया वीडियो, सुजैन ने ‘पापा’ को ऐसे दी बधाई

एक्टर, स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राकेश रोशन आज बुधवार (6 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 74 साल के हो गए हैं। राकेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे जंपिंग जैक के नाम से मशहूर एक्टर जितेंद्र सहित अपने दोस्तों के साथ बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

राकेश ने कैप्शन लिखा, '50 सालों की दोस्ती (वेरी रेअर) मेरे जन्मदिन पर आने के लिए जीतू और दोस्तों को धन्यवाद।' वीडियो में अपने जमाने के मशहूर एक्टर प्रेम चोपड़ा समेत अन्य दोस्त भी हैं। वीडियो की शुरुआत एक बर्थडे सॉन्ग से होती है। सारे दोस्त राकेश के लिए मोहम्मद रफी का गाना 'हैप्पी बर्थडे टू यू' गाते हैं। दोस्तों का ये प्यार देख राकेश अभिभूत हो जाते हैं।

राकेश की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। जितेंद्र के बेटे एक्टर तुषार कपूर ने कमेंट कर लिखा है, 'बीलेटेड, हैप्पी बर्थडे गुड्डू अंकल।' अनुपम खेर ने भी राकेश को जन्मदिन की बधाई दी हैं। राखी सावंत ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे राकेश जी।'

सुजैन खान ने पूर्व ससुर व बेटों के साथ वाली फोटो की शेयर

इस बीच राकेश रोशन को एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन खान ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राकेश की फोटो शेयर कर उन्हें विश किया है। सुजैन रोशन परिवार की बहू थीं। उनका अपने ससुर राकेश रोशन संग बेहद खास रिश्ता था। सुजैन का ऋतिक रोशन से तलाक हो चुका है।

सुजैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने दोनों बेटे रिहान और रिदान और पूर्व ससुर राकेश रोशन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,“जन्मदिन मुबारक हो प्यारे पापा.. भगवान आपको एक शानदार साल का आशीर्वाद दें।”
आपको बता दें कि राकेश को कई शानदार फिल्मों में काम करने का मौका मिला। इनमें रेखा के साथ 'खूबसूरत' (1980) और जयाप्रदा के साथ 'कामचोर' (1982) प्रमुख है। राकेश ने डायरेक्टर के रूप में 1987 में 'खुदगर्ज' फिल्म के साथ डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने 'खून भरी मांग' (1988), 'करण अर्जुन' (1995) और 'कोयला' (1997) जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। उन्होंने बेटे ऋतिक रोशन के साथ ‘कहो ना प्यार है’, 'कोई मिल गया', 'कृष' जैसी सुपरहिट फिल्में भी बनाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार