न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आफत में थी राकेश बेदी की जान, वीडियो शेयर कर बताया हाल, ‘गदर 2’ 400 करोड़ पार और ‘ओएमजी 2’...

छोटे और बड़े दोनों पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले 68 वर्षीय एक्टर राकेश बेदी को हाल ही में एक बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। खुद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 1:32:43

आफत में थी राकेश बेदी की जान, वीडियो शेयर कर बताया हाल, ‘गदर 2’ 400 करोड़ पार और ‘ओएमजी 2’...

छोटे और बड़े दोनों पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले 68 वर्षीय एक्टर राकेश बेदी को हाल ही में एक बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। खुद राकेश ने इसका खुलासा किया है। राकेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपनी दास्तां बयां की। वीडियो में राकेश बोलते हैं कि हम आजकल देख रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश के शिमला और उत्तराखंड में क्या हालत हो रखी है। दो हफ्ते पहले मैं भी हिमाचल प्रदेश के सोलन गया था।

वहां एक एक्टिंग का लेक्चर होना था। वहां लगातार कई लैंडस्लाइड हो रहे थे। मैं वहां बुरी तरह फंस गया था क्योंकि मैन हाईवे बंद था। कुछ लोगों ने मुझे एक रास्ते के बारे में बताया जहां से निकला जा सकता था मगर उस रास्ते पर बड़ा सा पत्थर बिल्कुल मेरी गाड़ी के आगे आकर गिर गया। भगवान का शुक्र था कि वह पत्थर मेरी गाड़ी पर नहीं गिरा, वरना मेरा बचना मुश्किल था।

मैं गाड़ी से उतरा और पत्थर हटाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान मेरी उंगली बुरी तरह चोटिल हो गई। मुझे ऐसा लग रहा था कि उंगली कट ही जाएगी। मैं बहुत अच्छे से समझ सकता हूं कि वहां के लोगों का कितना बुरा हाल होगा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं सब कुछ जल्दी ठीक हो जाए। उल्लेखनीय है कि राकेश बेदी ने टीवी पर श्रीमान-श्रीमती सहित कई सीरियल में लोकप्रिय भूमिका निभाई है। वे इन दिनों ‘भाभीजी घर पर हैं’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ रहे हैं।

जानें ‘गदर 2’ सहित इन चारों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल

‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धनवर्षा कर रही है। पहले इसने 8 दिन में ही 300 करोड़ कमाए और अब 12 दिनों में ही 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म धीरे-धीरे ‘पठान’ के करीब पहुंच रही है। Sacnilk के अनुसार ‘गदर 2’ ने मंगलवार (22 अगस्त) को 12वें दिन 12 करोड़ रुपए के ऊपर का बिजनेस किया।

इसका भारत में नेट डोमेस्टिक कलेक्शन 400.70 करोड़ जबकि ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन 477 करोड़ तथा ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 525.41 करोड़ रुपए हो गया है। अक्षय कुमार, यामी गौतम व पंकज त्रिपाठी की 11 अगस्त को ही रिलीज हुई फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने 12वें दिन मंगलवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 120.62 करोड़ हो गया है।

हालांकि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ की कमाई की थी। अभिषेक बच्चन व सैयामी खेर की ‘घूमर’ 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने 5 दिन के अंदर महज 4.09 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसने मंगलवार को मात्र 30 लाख रुपए कमाए।

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर’ का धूम मचाना जारी है। सिनेमाघरों में 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने मंगलवार को 13वें दिन 4.50 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसके बाद भारत में ये आकड़ा 291.80 करोड़ का हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 516.9 करोड़ की कमाई कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार