न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह मशहूर एक्टर हुआ ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, बताई आपबीती, ट्विंकल ने शेयर किया मजेदार वीडियो

इन दिनों साइबर ठगों ने पूरे देश में अपना जाल फैलाया हुआ है। वे ऑनलाइन ठगी कर लोगों को चूना लगाए जा रहे हैं। अब मशहूर एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 2:05:10

2 News : यह मशहूर एक्टर हुआ ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, बताई आपबीती, ट्विंकल ने शेयर किया मजेदार वीडियो

इन दिनों साइबर ठगों ने पूरे देश में अपना जाल फैलाया हुआ है। वे ऑनलाइन ठगी कर लोगों को चूना लगाए जा रहे हैं। अब मशहूर एक्टर राकेश बेदी (69) भी ठगी के शिकार हो गए। राकेश के अकाउंट से 75 हजार रुपए निकल गए। हाल ही में दिए इंटरव्यू में राकेश ने बताया कि किस तरह से एक शख्स ने उन्हें आर्मी अफसर बनकर फोन किया और हजारों रुपए का चूना लगा दिया। राकेश ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।

राकेश ने कहा कि मैंने इस पूरे मामले की शिकायत मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में की। मेरे पास एक फोन आया था। उस शख्स ने खुद को आर्मी अफसर बताया। उसने कहा कि उसे मेरे पुणे वाले फ्लैट में रुचि है। जब तक मुझे इस बात का एहसास होता कि वो फ्रॉड है तब तक मेरे अकाउंट से 75 हजार रुपए निकल गए थे। इस तरह की धोखाधड़ी के ज्यादातर केस रात में ही होते हैं ताकि कोई शिकायत करने का सोचे तो ना कर पाए।

मैंने फिलहाल पुलिस को सारी जानकारी दे दी है और उस शख्स का भी खाता नंबर बता दिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामले लंबे वक्त से हो रहे हैं। बता दें कि राकेश कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'श्रीमान श्रीमती', 'यस बॉस', 'ये जो है जिंदगी', 'ये दुनिया गजब की', 'शुभ विवाह' सहित कई टीवी शो में उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वे इन दिनों टीवी पर जबरदस्त हिट हो चुके शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘भाभाजी घर पर हैं’ में भी दिख रहे हैं। राकेश को 'नसीब अपना अपना', 'एहसास', 'कलाकार', 'जरा हटके जरा बच के', 'साथ साथ' और पिछले साल आई 'गदर 2' सहित कई फिल्मों में भी देखा गया है।

ट्विंकल खन्ना की साइकिल खंबे से टकराई तो हंस पड़े अक्षय कुमार

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपना एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो की शुरुआत होती है ट्विंकल से, जिनका बैलेंस बिगड़ता है और उनकी साइकिल खंबे से टकरा जाती हैं। ट्विंकल अपनी हंसी नहीं रोक पातीं और फिर साइकिल से उतर जाती हैं। वहीं इस दौरान अक्षय के हंसने की आवाज सुनाई देती है। अक्षय बहुत जोर से हंसते हैं। इसके बाद वीडियो में उनके ट्रिप की झलक दिखाई देती है जिसमें बच्चों के साथ-साथ ट्विंकल, अक्षय के साथ भी दिखती हैं।

वीडियो को शेयर कर ट्विंकल ने लिखा, “मेरी साइकिल को खंबे से टकराने के अलावा, यह सचमुच स्वर्ग जैसा था। यह एक ऐसी छुट्टी भी रही है जहां जीजस से एक कदम आगे ले जाया गया है जिन्होंने पानी को शराब में बदल दिया था। मैंने तो वाइन को सेल्युलाईट में बदलकर अपना रूपांतरण कर लिया है। अब देखते हैं कि मैं कोई दूसरा जादू करके सिचुएशन को रिवर्स कर सकती हूं।” ट्विंकल ने बर्थडे भी वहीं सेलिब्रेट किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी बुक की सक्सेस पार्टी भी की। कुछ दिनों पहले उनकी नई बुक ‘वेलकम टू पैराडाइज’ लॉन्च की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम