न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दोनों’ के स्टार राजवीर-पलोमा ने बताया घरवालों ने कैसे बढ़ाया हौसला, जानें ‘गदर 2’ की 37 दिन की कमाई

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल जल्द ही फिल्म 'दोनों' से डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही अवनीश बड़जात्या के डायरेक्शन वाली इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 10:33:51

‘दोनों’ के स्टार राजवीर-पलोमा ने बताया घरवालों ने कैसे बढ़ाया हौसला, जानें ‘गदर 2’ की 37 दिन की कमाई

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल जल्द ही फिल्म 'दोनों' से डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही अवनीश बड़जात्या के डायरेक्शन वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इसकी शूटिंग के दौरान राजवीर के दादा धर्मेंद्र और और पिता उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे, जिसकी कुछ फोटो वायरल हो रही हैं।

शूटिंग के दौरान देओल फैमिली के कई लोग सपोर्ट करने के लिए सेट पर पहुंचे थे। राजवीर ने बताया कि शूटिंग के पहले दिन पापा परिवार के साथ सेट पर आए थे। उन्होंने उस दिन को और खास बना दिया। उन्होंने मेरे पहले शॉट पर ताली भी बजाई थी। यह इस फिल्म से मेरी सबसे ज्यादा यादगार बात है।

बड़े पापा (धर्मेंद्र) भी सेट पर आए और वे उस दिन आए जब मैं बहुत ज्यादा घबराया हुआ था। दरअसल उस समय मैं सबसे कठिन सीन की शूटिंग कर रहा था, जो इंटरवेल से पहले आता है। वे जब बिना बताए सेट पर आ गए, तो मैं हैरान हो गया। उनके वहां रुकने से मुझे काफी कॉन्फिडेंस मिला।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं और उनकी भी यह डेब्यू फिल्म है। पलोमा ने बताया कि मुझसे ज्यादा मेरे माता-पिता के लिए यह सबसे बड़ा सपना सच होने जैसा था। मैं उनकी आंखों में खुशी देख सकती थी। पापा पहले दिन सेट पर आए और पूरे समय मेरा सपोर्ट करने के लिए खड़े रहे। उन्हें वहां देखकर मैं बहुत इमोशनल हो गई और रो पड़ीं। मां कई बार हमारे साथ सेट पर रहती हैं। वह उस दिन मुझे गाइड करने के लिए वहां पहुंची थीं, जब मैं पहला गाना शूट कर रही थीं।

rajveer deol,paloma,dono,dharmendra,sunny deol,gadar 2,box office collection,deol family,poonam dhillon

‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शनिवार को की वापसी

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' की कमाई पिछले कई दिनों से नीचे जा रही थी। खास तौर से ‘जवान’ के 7 सितंबर को रिलीज होने के बाद से। हालांकि शनिवार (16 सितंबर) को फिल्म ने वापसी करते हुए 70 लाख की कमाई की है। पिछले रविवार के बाद पहली बार फिल्म की कमाई 50 लाख से ज्यादा रही है।

11 अगस्त को रिलीज हुई ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 37 दिन पूरे कर लिए हैं। इसकी भारत में कुल कमाई 518 करोड़ 42 लाख रुपए हो गई है। इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ा 675 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 284 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134 करोड़, तीसरे हफ्ते में 63 करोड़, चौथे हफ्ते में 27 और पांचवे हफ्ते 7 करोड़ का कलेक्शन किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म को 6 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज किया जाएगा। जी5 ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। इसका मतलब है कि सिनेमाघरों के बाद अब दर्शक डिजिटल मीडियम ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म का आनंद ले सकेंगे। 'गदर 2' साल 2001 में आई 'गदर' का सीक्वल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार