न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकुमार की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का पोस्टर रिलीज, अक्षय के गाने पर झूमे विक्की, Video...

डायरेक्टर राज शांडिल्य फिल्म 'ड्रीम गर्ल' और 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता के बाद अब एक और हंसाने व गुदगुदाने वाले प्रोजेक्ट के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 7:22:01

राजकुमार की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का पोस्टर रिलीज, अक्षय के गाने पर झूमे विक्की, Video...

डायरेक्टर राज शांडिल्य फिल्म 'ड्रीम गर्ल' और 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता के बाद अब एक और हंसाने व गुदगुदाने वाले प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के बीच पेश होने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म का टाइटल 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' है। गुरुवार (28 सितंबर) को उनकी इस फिल्म का ऐलान करते हुए एक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। राज ने इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण करने के साथ इसकी कहानी भी लिखी है।

इसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार की कंपनी टी-सीरीज, बालाजी टेलीफिल्म्स, वकाओ फिल्म्स ने थिनिंक पिक्चरज के सहयोग से किया जा रहा है। खबरों की मानें तो राजकुमार ठग का रोल निभाने जा रहे हैं। टी-सीरीज ने पोस्टर साझा कर लिखा, “अतीत का एक धमाका। पारिवारिक ड्रामा 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के जरिए राजकुमार और तृप्ति 90 के दशक की यादें ताजा करने आ रहे हैं।”

राजकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया और लिखा, "ये कैसे बाहर आ गया???" इसके अलावा तृप्ति ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर किया। राजकुमार के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो, उनकी पिछली फिल्म 'गन्स एंड गुलाब्स' थी।

पार्टी में दोस्तों के साथ विक्की कौशल ने बांधा समां

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' हाल ही में रिलीज हुई है। इस बीच विक्की का एक वीडियो सामने आया है। इसमें विक्की जबरदस्त जोश में झूम रहे हैं। विक्की क्रेजी कुर्ता फाड़, बाराती स्टाइल डांस से फ्लोर हिला रहे हैं। उनके कई दोस्त भी उनके साथ ताल से ताल मिलाते दिखे। विक्की की पंजाबी वाइब देखने को मिल रही है।

बियर्ड लुक, ब्राउन शर्ट और डेनिम पहने विक्की रॉकस्टार लग रहे हैं। विक्की पूरी एनर्जी और एक्सप्रेशन्स के साथ डांस करते नजर आए। बता दें कि विक्की का ये वीडियो किसी पार्टी का है, जहां वो दोस्तों के साथ धमाचौकड़ी मचा रहे हैं।

विक्की पहले तो एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' के गाने ‘सौदा खरा-खरा’ और फिर ‘तारे गिन गिन याद तेरी मैं ता जागा राता नू’ गाने पर थिरकते दिखे। इससे पहले भी लिफ्ट और ड्रेसिंग रूम में विक्की का पंजाबी गानों पर थिरकते हुए वीडियो वायरल हुआ था। विक्की जल्द ही फिल्म 'सैम बहादुर' और 'धुनकी' में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार