न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर को पहचान भी नहीं पा रहे फैंस, इस एक्ट्रेस को पति के शानदार पिता बनने का है पूरा भरोसा

एक्टर राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। राजकुमार ने अपने अब तक के करिअर में कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 8:25:51

2 News : इस एक्टर को पहचान भी नहीं पा रहे फैंस, इस एक्ट्रेस को पति के शानदार पिता बनने का है पूरा भरोसा

एक्टर राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। राजकुमार ने अपने अब तक के करिअर में कई रोल को पर्दे पर जिया है। उनके खाते में कई हिट फिल्में हैं। फिलहाल राजकुमार का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनकी कुछ तस्वीरों को देखकर फैंस चौंक गए। उनका मानना है कि राजकुमार ने सर्जरी कराई है। दरअसल राजकुमार शनिवार (13 अप्रैल) को मुंबई में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में पत्नी पत्रलेखा के साथ पहुंचे थे।

ऐसे में उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस का दावा है कि राजकुमार ने अपनी चिन की सर्जरी कराई है। कई यूजर्स को तो राजकुमार पहचान में ही नहीं आ रहे। कुछ यूजर्स ने राजकुमार की तुलना अभिनेता ऋषभ साहनी से भी की, जिन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में खलनायक की भूमिका निभाई थी। ज्यादातर यूजर्स लिख रहे हैं कि राजुकमार भयानक लग रहे हैं। अब राजकुमार ने सचमुच प्लास्टिक सर्जरी कराई है की नहीं ये तो वे ही बता सकते हैं लेकिन उनकी अभी की और पुरानी तस्वीरों में आसानी से फर्क पता किया जा सकता है।

वैसे राजकुमार कॉन्सर्ट में अपने लुक के कारण भी छाए रहे। इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर की ढीली-ढाली ओवरसाइज टी-शर्ट पहनी थी। इसके साथ लाइट कलर की ब्लू डेनिम कैरी की थी। उन्होंने लाइट ग्रे कलर का चश्मा लगाया था। दूसरी ओर, पत्रलेखा ने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और लाइट ब्राउन शेड की पैंट पहनी थी। उन्होंने ब्लैक बैग कैरी किया था। गौरतलब है कि राजकुमार जल्द ही 'श्रीकांत' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्मों में नजर आएंगे।

rajkummar rao,actor rajkummar rao,rajkummar look,rajkummar fans,rajkummar surgery,diljit dosanjh,richa chadha,ali fazal,richa ali,heeramandi web series

ऋचा चड्ढा जल्द बनेंगी मां, जमकर की पति अली फजल की तारीफ

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो 1 मई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही ऋचा और एक्टर अली फजल पेरेंटहुड जर्नी को भी एन्जॉय कर रहे हैं। कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी उत्सुक है। अब ऋचा ने एक इंटरव्यू में इस सफर को लेकर बात की।

ऋचा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि मैं अली जैसा पार्टनर पाकर बहुत भाग्यशाली हूं। जब भी कोई अली के बारे में कुछ भी अच्छा कहता है तो किसी को आश्चर्य नहीं होता, क्योंकि वह वैसे ही शख्स हैं। अली एक चरित्रवान व्यक्ति हैं और मेरी तरह ही घर के मुद्दों में शामिल रहते हैं। अब उनका खुद का परिवार होने जा रहा है, वह बहुत उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि वह एक शानदार पिता बनेंगे। हम दोनों नए चरण के लिए उत्साहित हैं।

मैं इस मामले में बहुत अमेरिकी नहीं हूं। मैंने अपनी मां को मेरे छोटे भाई को जन्म देते और 40 दिनों में काम पर वापस जाते देखा है। मैंने देखा है कि मेरे परिवार की सभी महिलाएं बच्चे को जन्म देती हैं और वापस अपनी जिंदगी वैसे ही जीने लगती हैं जैसे वे चाहती थीं। मैं इसके बारे में भी तनाव नहीं लेना चाहतीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष