न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिरानी को शाहरुख के साथ काम करने में इसलिए लग गए 20 साल, तापसी ने सुनाया मजेदार किस्सा

दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज हो गई। फिल्म दो दिन में भारत में करीब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 7:27:19

2 News : हिरानी को शाहरुख के साथ काम करने में इसलिए लग गए 20 साल, तापसी ने सुनाया मजेदार किस्सा

दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज हो गई। फिल्म दो दिन में भारत में करीब 50 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म के लिए फैंस में गजब का उत्साह दिख रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में 30 से ज्यादा साल बिता चुके सुपरस्टार शाहरुख खान (58) के साथ हिरानी (61) का ये पहला प्रोजेक्ट है। हिरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए शाहरुख के साथ काम करने का फैसला क्यों लिया?

हिरानी ने बताया कि जब मैं एक फिल्म इंस्टीट्यूट में पढ़ रहा था तभी शाहरुख के परफोरमेंस से प्रभावित हो गया था और मैंने उनके साथ काम करने का फैसला लिया। मैंने सोचा था, जब मेरा कोर्स खत्म होगा तब मैं शाहरुख के साथ काम करूंगा, लेकिन जब मैं वहां से बाहर निकला तो शाहरुख एक बहुत बड़े स्टार बन चुके थे। इसलिए मुझे उनके साथ काम करने में 20 साल लग गए। मैं शाहरुख के लुक्स पर फिदा हूं।

शाहरुख जब शॉट दे रहे होते थे तो मेरी आंखों पर आई मास्क और इयर प्लग लगा होता था। इसके बाद जब मेरा अस्टिटेंट मुझे बताता कि सीन खत्म हो गया है तब मैं अपना आई मास्क निकाल देता। शाहरुख एक एक्टर ही नहीं बेहतर इंसान भी हैं। बता दें कि हिरानी ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘थ्री इडियट्स’, ‘पीके’, ‘संजू’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी बना चुके हैं।

rajkumar hirani,director rajkumar hirani,dunki,dunki movie,shahrukh khan,taapsee pannu,viky kaushal,actress taapsee pannu

तापसी पन्नू को ‘डंकी’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने फोन कर कहा था...

‘डंकी’ में एक्ट्रेस तापसी पन्नू को पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला है। उनकी एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। तापसी ने फिल्म को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया है। तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया कि मीडिया में मेरे बारे में खबरें चल रही थीं कि 'डंकी' के लिए मेरे नाम पर विचार हो रहा है। अन्य अफवाहों की तरह मुझे इसके बारे में भी लगा कि यह सच नहीं हो सकता है।

मैं बस इस बात से खुश थीं कि पहली बार मेरे बारे में कोई अच्छी अफवाह फैली है। हालांकि बाद में मुझे पता चला कि यह अफवाह नहीं, हकीकत थी। हिरानी ने मुझे फोन कर कहा कि मीडिया में तो बात हो ही रही है, मैंने सोचा मैं ही तुम्हे फोन करके बता दूं। जब मेरे पास हिरानी का फोन आया तब मैं एक दक्षिण कोरियाई फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

उन्होंने मुझसे कहा कि वापस आने पर वे मुझे स्क्रिप्ट सुना देंगे। यही एक अच्छी अफवाह थी और सच साबित हुई। बता दें कि तापसी अब विक्रांत मैसी के साथ 'हसीन दिलरूबा' के सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरूबा' में नजर आएंगी। वह प्रतीक गांधी के साथ कॉमेडी फिल्म 'वो लड़की है कहां' और मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' का हिस्सा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम