न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं रजनीकांत, करण ने कार्तिक को लेकर कहा कुछ ऐसा

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया। इसने जबरदस्त बॉक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 7:18:16

2 News : अमिताभ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं रजनीकांत, करण ने कार्तिक को लेकर कहा कुछ ऐसा

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया। इसने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़े। अब रजनीकांत फैंस की नजर में सदी के महानायक का खिताब हासिल कर चुके अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर कमाल करेंगे। दोनों स्टार 33 साल बाद एक फ्रेम में नजर आएंगे। रजनीकांत ने अमिताभ के साथ काम करने की खुशी जताई है।

उन्होंने बिग बी के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी। रजनीकांत ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- “33 साल बाद एक बार फिर मैं टीजे ज्ञानवेल की निर्देशित फिल्म में अपने मेंटर अमिताभ बच्चन के साथ 'थलाइवर 170' में काम कर रहा हूं। मेरा दिल खुशी से झूम रहा है।” खबर है कि फिल्म मेकर्स मूवी में अमिताभ को कास्ट करने के लिए उत्साहित थे।

कहा जा रहा है कि बिग बी फिल्म में विलेन और रजनीकांत पुलिस ऑफिसर का रोल निभा सकते हैं। बता दें कि रजनीकांत (72) और अमिताभ (81) ने आखिरी बार मुकुल एस आनंद की फिल्म 'हम' में साथ काम किया था। इसके अलावा वे ‘अंधा कानून’ और ‘गिरफ्तार’ में भी साथ काम कर चुके हैं।

rajinikanth,amitabh bachchan,karan johar,kartik aaryan,rajinikath amitabh,director karan johar,actor kartik aaryan,dostana 2

‘दोस्ताना 2’ को लेकर करण-कार्तिक में हो गया था मनमुटाव

एक्टर कार्तिक आर्यन की इस समय बॉलीवुड में जबरदस्त डिमांड है। युवा उनकी पर्सनलिटी, लुक्स और स्टाइल पर फिदा हैं। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दूसरी ओर, मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने इस साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ डायरेक्शन के क्षेत्र में लंबे समय बाद वापसी की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। करण का ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन भी जल्द ही शुरू होने वाला है।बहरहाल हम बात कर रहे हैं कार्तिक और करण के बीच रिश्ते की।

दरअसल एक समय दोनों में मनमुटाव हो गया था, लेकिन अब उनकी तल्खियां खत्म हो चुकी हैं। दोनों कई मौकों पर साथ स्पॉट हुए हैं। इस बीच करण ने पिंकविला मास्टरक्लास के एक फैन सेग्मेंट के दौरान एक सवाल के संबंध में कहा कि कार्तिक और मैंने लगभग एक फिल्म बना ही ली थी और कई कारणों से यह नहीं बन सकी। लेकिन कभी ना नहीं कहना चाहिए। और मुझे यकीन है कि भविष्य हम दोनों के लिए बहुत मजबूती लाने वाला है। हम ‘दोस्ताना 2’ के बारे में नहीं जानते लेकिन हम कुछ बनाएंगे और उम्मीद है कि वो फिल्म हम दोनों के लिए निर्णायक साबित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार