न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जेलर’ की सफलता पर सिर्फ 5 दिन ही खुश रहे रजनीकांत, जानें क्यों, फरीदा ने अमिताभ-जया को लेकर किया यह खुलासा

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। यह बात एक बार फिर साबित हो चुकी है। उनकी 10 अगस्त को रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Sep 2023 10:47:02

‘जेलर’ की सफलता पर सिर्फ 5 दिन ही खुश रहे रजनीकांत, जानें क्यों, फरीदा ने अमिताभ-जया को लेकर किया यह खुलासा

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। यह बात एक बार फिर साबित हो चुकी है। उनकी 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इसने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। 72 साल की उम्र में भी रजनीकांत का चार्म कायम है। लोग उनकी फिल्म पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।

रजनीकांत ने हाल ही में 'जेलर' की सक्सेस मीट में खुलकर बात की। रजनीकांत ने फिल्म की तुलना अपनी ही क्लासिक हिट गैंगस्टर ड्रामा 'बाशा' से की, जो 1995 में आई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। रजनीकांत ने कहा कि फिल्म की इतनी जबरदस्त सक्सेस के बाद मेरी खुशी सिर्फ 5 दिन तक ही बरकरार रही। अब मैं हमेशा इस डर के साये में हूं कि इससे बड़ी या इसके बराबर की सफलता मैं भविष्य में कैसे हासिल करूंगा। क्या भविष्य के मेरे प्रोजेक्ट्स को इतनी ही सक्सेस या इससे बड़ी सक्सेस मिलेगी? मैं सच में बहुत डर गया हूं।

'जेलर' के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन ने फिल्म देखने के बाद कहा था कि यह 2023 की 'बाशा' बनेगी और रिकॉर्डतोड़ हिट रहेगी। मारन के ऐसे स्टेटमेंट सुनकर मेरे होश उड़ गए थे। पर अब लगता है कि उन्हें ज्योतिष घोषित कर दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि ‘जेलर’ के सामने सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ की कड़ी चुनौती थी, इसके बावजूद उसने हर बाधा पार करते हुए लोगों का दिल जीत लिया। ये दोनों फिल्में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

rajinikanth,jailer film,farida jalal,amitabh bachchan,jaya bachchan,south indian star rajinikanth,actress farida jalal

अमितजी-जयाजी के साथ फरीदा जलाल की है पुरानी दोस्ती

फरीदा जलाल (74) मनोरंजन जगत का जाना-माना चेहरा हैं। फरीदा ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि उन्हें बहुत ज्यादा बड़े रोल नहीं मिले। इसके बावजूद लोग उनकी अभिनय क्षमता का लोहा मानते हैं। इस बीच फरीदा ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ अपनी बोंडिंग के साथ कुछ अनछुए पहलू शेयर किए।

फरीदा ने राजश्री अनप्लग्ड के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अमितजी और जयाजी के साथ मेरी बहुत पुरानी दोस्ती रही है। उस समय हमारा बड़ा ग्रुप हुआ करता था और हम हमेशा मिलते थे। मुझे वो वक्त याद है जब अमिताभ और जया का शादी के पहले कोर्टशिप का वक्त चल रहा था। वे लोग मुझे मेरे घर से पिक कर लेते थे। फिर हम ड्राइव करके ताज में कॉफी पीने जाते थे।

अमिताभ मुझे जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजते हैं। भले ही अब मैं उनसे बहुत नहीं मिलतीं फिर भी एक-दूसरे के लिए बहुत प्यार है। उल्लेखनीय है कि अमिताभ-जया की शादी 3 जून 1973 को हुई थी। फरीदा ने अमिताभ के साथ साल 1974 में आई ‘मजबूर’ फिल्म में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार