न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘लाल सलाम’ के ट्रेलर में धांसू अंदाज में दिखे रजनीकांत, अदा की ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ का टीजर रिलीज

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की पिछले साल आई फिल्म ‘जेलर’ ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Feb 2024 12:40:33

2 News : ‘लाल सलाम’ के ट्रेलर में धांसू अंदाज में दिखे रजनीकांत, अदा की ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ का टीजर रिलीज

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की पिछले साल आई फिल्म ‘जेलर’ ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। 72 साल की उम्र में भी रजनीकांत का जलवा कहीं कम नहीं हुआ और उन्हें लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखी गई। रजनीकांत फिलहाल अपनी बेटी ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ के कारण सुर्खियों में हैं। 'लाल सलाम' से ऐश्वर्या ने डायरेक्शन में 9 साल बाद कमबैक किया है।

फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि इससे पहले सोमवार (5 फरवरी) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जिसे देख फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म में विक्रांत और विष्णु लीड रोल में हैं। रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। ट्रेलर क्रिकेट ड्रामा के साथ धर्म, राजनीति और सत्ता जैसे विषयों के इर्द-गिर्द घूमता है।

इसमें दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भी झलक देखने को मिली। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और ए सुबास्करन द्वारा प्रस्तुत की गई है। रजनीकांत मोइदीन भाई के किरदार में नजर आएंगे। म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है। निर्माण पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था और शूटिंग मुंबई, चेन्नई और पुडुचेरी में हुई है। रजनीकांत के सभी फैंस को पूरा यकीन है कि ‘लाल सलाम’ सुपरस्टार के लिए एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

rajinikanth,south indian superstar rajinikanth,lal salaam,lal salaam movie,lal salaam trailer,adah sharma,bastar the naxal story movie,the kerala story

‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ में बनी हैं आईपीएस

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था। अब वह जल्द ही अपने चाहने वालों को एक और सौगात देने जा रही हैं। अदा की फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है और इसी को देखते हुए आज मंगलवार (6 फरवरी) को इसका टीजर रिलीज कर दिया गया।

फिल्म में अदा आईपीएस नीरजा माधवन के किरदार में हैं। टीजर में अदा का एक मिनट लंबा मोनोलॉग हर किसी के रौंगटे खड़े कर देता है। यह मोनोलॉग फिल्म की दमदार कहानी और कुछ सच्चाइयों की झलक है। निर्माताओं ने शहीदों की संख्या के बारे में सच्चाई उजागर की है और बताया है कि कैसे हमारे देश में सूडो इंटेलेक्चुअल्स चीन के पैसे से देश को तोड़ने के लिए प्रोपेगेंडा चला रहे हैं।

इस पर अब गहराई से सोचने का समय है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं। फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। यह 15 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 5 अप्रैल तय हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम