न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रजनीकांत ने बेटी ऐश्वर्या का इसलिए किया बचाव, BB-17 के विजेता मुनव्वर का डोंगरी में जबरदस्त स्वागत

सुपरस्टार रजनीकांत को साउथ में भगवान की जैसे पूजा जाता है। फैंस उन्हें जबरदस्त तरीके से प्यार करते हैं। रजनीकांत की पिछली साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 7:32:23

2 News : रजनीकांत ने बेटी ऐश्वर्या का इसलिए किया बचाव, BB-17 के विजेता मुनव्वर का डोंगरी में जबरदस्त स्वागत

सुपरस्टार रजनीकांत को साउथ में भगवान की जैसे पूजा जाता है। फैंस उन्हें जबरदस्त तरीके से प्यार करते हैं। रजनीकांत की पिछली साल रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ ने पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया। रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सलाम' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्या का बचाव किया है, जिन्होंने उनके पिता को 'संघी' कहे जाने पर आपत्ति जताई थी।

रजनीकांत ने कहा कि उनकी बेटी ने 'संघी' शब्द का गलत अर्थ में इस्तेमाल नहीं किया है। रजनीकांत ने मीडिया से कहा कि मेरी बेटी ने कभी नहीं कहा कि संघी बुरा शब्द है। ऐश्वर्या ने केवल यह सवाल किया कि उनके पिता को इस तरह क्यों बदनाम किया जा रहा है, जबकि वे आध्यात्मिकता में हैं। इससे पहले चेन्नई में ऐश्वर्या ने 'लाल सलाम' के ऑडियो लॉन्च पर बोलते हुए कहा कि मैं आम तौर पर सोशल मीडिया से दूर रहती हूं, लेकिन मेरी टीम अक्सर मुझे बताती रहती है कि क्या हो रहा है और कुछ पोस्ट दिखाती रहती है।

उन्हें देखकर मुझे गुस्सा आता था। हम भी इंसान हैं। हाल के दिनों में बहुत से लोग मेरे पिता को संघी कहते हैं। मुझे इसका मतलब नहीं पता था। फिर मैंने किसी से पूछा कि संघी का मतलब क्या है, और उन्होंने कहा कि जो लोग किसी विशेष राजनीतिक दल का समर्थन करते हैं, उन्हें संघी कहा जाता है। मैं यहां यह स्पष्ट करना चाहूंगी कि मेरे पिता संघी नहीं हैं। अगर वे होते तो 'लाल सलाम' जैसी फिल्म नहीं करते।

सबसे विवादित कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी ने जन्मदिन पर जीता बिग बॉस 17 का खिताब

'बिग बॉस' के 17वें संस्करण का खिताब सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे मुनव्वर फारूकी ने जीता। वे अपने बर्थडे पर 'बिग बॉस' की ट्रॉफी उठाने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए। शो जीतने के बाद मुनव्वर आज सोमवार (29 जनवरी) को महाराष्ट्र में पुणे जिले स्थित अपने घर डोंगरी पहुंचे, जहां हजारों लोगों ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। मुनव्वर जब अपनी गाड़ी से डोंगरी पहुंचे तो वहां उनकी कार को भारी संख्या में लोगों ने घेर लिया।

इस दौरान मुनव्वर ने अपनी गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर जनता का अभिवादन किया। उन्होंने अपने चाहने वालों को थैंक्स बोला और इसके साथ ही अपने फोन से लाइव करते भी दिखे। अब मुनव्वर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। उन्हें जनता का प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर मुनव्वर की पर्सनल लाइफ से न सिर्फ कई खुलासे हुए, बल्कि चरित्र पर कई दाग भी लगे।

बता दें कि मुनव्वर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो 'लॉकअप' भी जीता था। उस शो में कंटेंट क्रिएटर अंजलि अरोड़ा के साथ उनका लव एंगल देखने को मिला था। तब उनकी पत्नी और एक बेटे का खुलासा हुआ था। बाद में पता चला कि वे पत्नी से तलाक ले रहे हैं। मुनव्वर को एक स्टैंडअप कॉमेडी परफोरमेंस के दौरान एक धार्मिक टिप्पणी के चलते जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम