न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुपाली और गौरव के ‘अनुपमा’ छोड़ने की अटकलों पर बोले राजन, उर्फी ने 3 साल से किसी को नहीं किया Kiss

‘अनुपमा' कुछ सालों से स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो रहा है। फैंस के बीच यह सीरियल काफी लोकप्रिय है। टीआरपी में यह लंबे समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Aug 2024 12:47:14

2 News : रुपाली और गौरव के ‘अनुपमा’ छोड़ने की अटकलों पर बोले राजन, उर्फी ने 3 साल से किसी को नहीं किया Kiss

‘अनुपमा' कुछ सालों से स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो रहा है। फैंस के बीच यह सीरियल काफी लोकप्रिय है। टीआरपी में यह लंबे समय तक नं.1 शो रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार यह खबर आ रही है कि इसके लीड एक्टर रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो छोड़ने वाले हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहानी में आने वाले लीप के कारण दोनों शो से बाहर हो सकते हैं। इस बीच शो के मेकर राजन शाही ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि इस बात में कितनी सच्चाई है। राजन ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि यह पूरी तरह से झूठ है।

गौरव और रुपाली दोनों ही शो का हिस्सा हैं और उनके किरदार कहानी का अभिन्न अंग हैं। जब राजन से इन रिपोर्ट्स के ऑनलाइन सामने आने के पीछे के संभावित कारणों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से आती हैं। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने भी इस बारे में कहा कि रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है। रुपाली और गौरव के पास शो छोड़ने का कोई कारण नहीं है। यह फर्जी खबर है और किसी की कल्पना है।

समय-समय पर, कोई न कोई इस बारे में ऐसी कहानियां बनाता रहता है। लेकिन इन सबमें कोई सच्चाई नहीं है, वे दोनों अभी भी अनुपमा का हिस्सा हैं। बता दें कि शो में रुपाली लीड कैरेक्टर ‘अनुपमा’ का किरदार निभाती हैं, जबकि गौरव हमें ‘अनुज’ के किरदार में दिखते हैं। शो की सफलता में दोनों का बड़ा हाथ है। पहले ऐसी खबरें भी थीं कि शो में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर शिवम खजूरिया ‘आद्या’ का प्यार बनकर शो में एंट्री लेंगे और कहानी लीप लेगी।

rajan shahi,anupamaa,rupali ganguly,gaurav khanna,rupali gaurav,anupamaa serial,urfi javed,follow kar lo yaar,urfi kiss,uorfi javed

उर्फी जावेद ने अपनी सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ में किया खुलासा

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ में हिस्सा लेने वालीं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अतरंगी फैशन के लिए चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल वह अपनी नई सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर टेलीकास्ट हो रही है। इसके एक वीडियो में उर्फी अपने फ्रेंड्स से बात कर रही हैं। इस दौरान उर्फी से उसकी एक दोस्त पूछती हैं कि आप नए-नए लोगों से मिलती रहती हैं और ट्रेवल करती रहती हैं, तो क्या आपने कभी कुछ नहीं किया?

दरअसल उनका इशारा फीजिकल रिलेशन की ओर था। ऐसे में उर्फी ने ऐसा जवाब दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया। उर्फी बोलीं कि उन्होंने 3 साल से सेक्स नहीं किया है। उर्फी ने कहा कि मैंने 3 साल से किसी मर्द को किस भी नहीं किया है, रोमांटिक बातें भी नहीं की हैं। यह बाद सुन उनके दोस्त शॉक्ड हो गए। उर्फी ने इसका कारण भी बताया।

उर्फी ने कसम खाई हुई है कि जब तक वह अपना प्राइवेट जेट नहीं ले लेंगी वह किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी। उल्लेखनीय है कि उर्फी खुद की ही डिजाइन की हुई अजीबोगरीब ड्रेसों का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। इसके अलावा वह अपने बेबाक अंदाज में कुछ भी कह जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका