न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा चौधरी ने बेटी पलक के इब्राहिम के साथ रिश्ते पर कही यह बात, पलक ने मां श्वेता के साथ शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पहले पति एक्टर राजा चौधरी ने हाल ही बेटी पलक तिवारी की सफलता और एक्टर सैफ अली खान के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 10:44:39

राजा चौधरी ने बेटी पलक के इब्राहिम के साथ रिश्ते पर कही यह बात, पलक ने मां श्वेता के साथ शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पहले पति एक्टर राजा चौधरी ने हाल ही बेटी पलक तिवारी की सफलता और एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ उनके कथित लिंकअप के बारे में बात की। राजा ने 'टेलीचक्कर' के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पलक एक आत्मविश्वासी बच्ची हैं। उन्होंने कई सालों के बाद पलक से मुलाकात को याद किया और कहा कि वह छोटी बच्ची से खूबसूरत लड़की बन गई हैं।

वह अच्छी तरह से बात करना जानती है, वह जिम जाती है और खुद को अच्छे से मैनेज करती है। इसके अलावा वह ड्रिंक या धूम्रपान नहीं करती है। पलक को श्वेता से बेहतर परवरिश कोई नहीं दे सकता था। एक बिजी और सिंगल मॉम होते हुए इतनी अच्छी परवरिश और कौन देगा। तो जिसने जो काम अच्छा किया, उसे कहना ही चाहिए। उन्होंने अच्छा काम किया।

राजा से जब पलक के इब्राहिम के साथ रिश्ते की अफवाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की खबरों से कोई दिक्कत नहीं है और वह इस उम्र में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि इस समय पर बच्चों में निर्णय लेने की ताकत आ जाती है... उन्हें जो भी अच्छा लगता है, मैं उससे खुश हूं। वह खुश है, तो मैं खुश हूं। वह दुखी है, मैं दुखी हूं।

आपको बता दें कि राजा और श्वेता की शादी 1998 में हो गई थी और साल 2007 में उनका तलाक हो गया। पलक का जन्म 2000 में हुआ था। श्वेता ने इसके बाद एक्टर अभिनव कोहली के साथ 2013 में शादी की। साल 2019 में दोनों अलग हो गए। उनके एक बेटा रेयांश कोहली है।

raja chaudhary,palak tiwari,ibrahim ali khan,shweta tiwari,abhinav kohli,saif ali khan,palak shweta video

पलक ने वीडियो में मां श्वेता तिवारी के लिए कहा...

पलक तिवारी ने कुछ समय पहले ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुच में डेब्यू किया था। पलक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब पलक और उनकी मां श्वेता तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पलक ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें वह जिम के शीशे के सामने अपने कमरे को दिखा रही हैं।पलक बता रही हैं कि उनका वर्कआउट पूरा हो चुका है लेकिन वह मां का इंतजार कर रही हैं।

पलक बोलती हैं, “हैलो, आज मैं आपके साथ दिन के रुटीन के बारे में बताना चाहती हूं, जो ये है कि मैं बेहद मेहनती हूं। मैं अपनी कम मेहनती मां के साथ जिम आई थी, जो सेट के बीच अपना काफी समय बर्बाद करती हैं, यही वजह है कि मैं उसके साथ जिम में फंसी हुईं हूं क्योंकि उन्हें अपने सेट के बीच में गपशप करना, हंसना और मजाक करना पसंद है। और मैं अब फंस गई हूं क्योंकि मुझे उनका इंतजार करना पड़ रहा है। मां, क्या आप सीरियस हो सकती हैं, प्लीज?” यह सुन श्वेता हंसी नहीं रोक पातीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार