न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राज ने बताया शिल्पा को भुगतना पड़ा किसका खमियाजा, तलाक व प्रेग्नेंसी को लेकर नेहा ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। शादी के बाद फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेने वालीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Feb 2024 11:53:09

2 News : राज ने बताया शिल्पा को भुगतना पड़ा किसका खमियाजा, तलाक व प्रेग्नेंसी को लेकर नेहा ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। शादी के बाद फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेने वालीं शिल्पा पिछले कुछ समय से फिर से एक्टिव हो चुकी हैं। पिछले दिनों वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं। राज ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। पिछले साल नवंबर में राज की फिल्म ‘यूटी69’ रिलीज हुई थी। साल 2021 में राज पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें कुछ वक्त तक जेल में रहना पड़ा था।

‘यूटी69’ इसी पर बेस्ड थी। राज ने अब एक बार फिर उन्हीं दिनों को याद किया और बताया कि उनकी वजह से शिल्पा को काफी कुछ झेलना पड़ा और इस स्कैंडल ने उनकी निजी जिंदगी पर बहुत असर डाला। राज ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस स्कैंडल का मेरी शादी पर कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि जो कुछ भी हुआ वह भयानक था, लेकिन आपसी समझ और विश्वास के कारण मुझे अपनी पत्नी से हिम्मत मिली। जब शिल्पा ने इस स्कैंडल के बारे में सुना तो वह हंस पड़ीं और कहा कि यह सच नहीं है।

हालांकि इन सबका खामियाजा शिल्पा को भुगतना पड़ा। शिल्पा को कई कॉन्ट्रैक्ट और टेलीविजन असाइनमेंट गंवाने पड़े। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मैंने एक सेलिब्रिटी से शादी की है। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो मुझे नहीं लगता है कि इसका आधा भी नुकसान होता। मुझे लगता है कि वे मुझ पर नहीं, बल्कि मेरी पत्नी और बच्चों पर हमला कर रहे थे। आज भी लोग सोशल मीडिया पर शिल्पा को ट्रोल करते हैं और उन्हें अश्लील फिल्म बनाने वाले की बीवी कहते हैं। हालांकि हम ट्रोल्स के कमेंट डिलीट कर उन्हें ब्लॉक कर देते हैं। ऐसे लोग सच नहीं जानते।

raj kundra,Shilpa Shetty,raj shilpa,actress shilpa shetty,businessman raj kundra,ut69 movie,raj kundra jail,neha kakar,rohanpreet singh,neha rohanpreet

नेहा कक्कड़ ने साल 2021 में की थी रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले कुछ समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। नेहा ने आखिरी बार साल 2022 में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' जज किया था। हालांकि इस बीच नेहा अपने कॉन्सर्ट और फिल्मी गानों के प्रोजेक्ट्स कर रही थीं। लंबे समय से नेहा की प्रेग्नेंसी और तलाक की अफवाहें उड़ रही थीं। अब इन सब अफवाहों पर नेहा ने चुप्पी तोड़ दी है। नेहा ने साल 2021 में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ लव मैरिज की थी।

दोनों को अक्सर रोमांटिक अंदाज में देखा जाता रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स आ रही थीं कि उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं है। नेहा ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि जबसे मेरी शादी हुई है, तब से सिर्फ दो ही अफवाहें उड़ रही हैं। एक तो यह कि मैं प्रेग्नेंट हूं और दूसरी यह कि मैं तलाक ले रही हूं। इस तरह की खबर सुनना बहुत ही दुख पहुंचाने वाला है। लोग गॉसिप के लिए कुछ भी कहते हैं, लेकिन मैं कोशिश करती हूं कि इन सब पर ध्यान न दूं, क्योंकि मैं जानती हूं कि सच्चाई क्या है।

जहां तक टीवी से ब्रेक लेने का सवाल है तो यह मेरे लिए जरूरी था। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत थक गई थीं। मैं उनमें से हूं, जो जब भी कोई शो करती हूं तो अपना 100 प्रतिशत देती हूं। एक समय ऐसा आया, जब कुछ भी मेरे नियंत्रण में नहीं था। मैंने कम उम्र में ही इस इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था इसलिए आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ऐसा करना जरूरी था। लेकिन अब मैं पूरी एनर्जी के साथ वापस आ गई हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम