न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राज ने शिल्पा से यूं किया प्यार का इजहार, जानें-कब रिलीज होगी शिल्पा, सिद्धार्थ, विवेक की वेबसीरीज

मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फैंस के बीच खूब लोकप्रिय है। शिल्पा अब फिल्मों में कम ही दिखती हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सुखी’ थी। शिल्पा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 8:12:58

2 News : राज ने शिल्पा से यूं किया प्यार का इजहार, जानें-कब रिलीज होगी शिल्पा, सिद्धार्थ, विवेक की वेबसीरीज

मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फैंस के बीच खूब लोकप्रिय है। शिल्पा अब फिल्मों में कम ही दिखती हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सुखी’ थी। शिल्पा टीवी पर आने वाले कई रियलिटी शो में जज या गेस्ट की भूमिका में जरूर नजर आ जाती हैं। दो बच्चों की मां शिल्पा की फिटनेस भी देखते ही बनती है। इस बीच इन दिनों शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। राज ने लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के बाद इस पर वापसी कर ली है।

अब उन्होंने शिल्पा पर जमकर प्यार लुटाया है। राज ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर शिल्पा को क्वीन बुलाया है। क्लिप में राज और शिल्पा की कई खूबसूरत तस्वीरें दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “उसकी क्वीन।” राज ने ट्वीट में लिखा, "मुझे पता है कि मैं तुमसे प्यार करता हूं क्योंकि मेरी हकीकत आखिरकार मेरे सपनों से बेहतर है।" इसके साथ राज ने लव और क्वीन के हैशटैग के साथ पत्नी को टैग भी किया है।

बता दें कि हाल ही राज के एक मैसेज के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि उनका शिल्पा के साथ रिश्ता खटाई में पड़ सकता है। बता दें कि राज की पहली फिल्म 'यूटी 69' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें राज की जेल में बिताई जिंदगी को दिखाया जाएगा। मूवी के डायरेक्टर शाहनवाज अली हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था। मूवी 3 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। राज को जुलाई 2021 में पोर्नोग्राफी केस में करीब दो महीने आर्थर जेल में रहना पड़ा था।

'इंडियन पुलिस फोर्स' के पोस्टर में तीनों कलाकारों के हाथों में दिखी बंदूक

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की मचअवेटेड हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज डेट सामने आ गई है। सीरीज की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “'जब सायरन बजेगा तो समझो क्राइम की बैंड बजेगी... आ गई पुलिस! पुलिस स्मृति दिवस पर हमारी भारतीय पुलिस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, यह शो उनकी वीरता, निस्वार्थ सेवा, अटूट प्रतिबद्धता और उग्र देशभक्ति को श्रद्धांजलि है।”

सीरीज अगले साल 19 जनवरी को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पोस्टर में शिल्पा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ विवेक ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं। शिल्पा के साथ इस पोस्टर को सीरीज की स्टार कास्ट और रोहित ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में तीनों कलाकार धांसू अंदाज में दिख रहे हैं। उनके हाथों में गन है। इसमें श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि, ललित परिमू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज एक पुलिस फोर्स की कहानी है, जो लोगों में देशभक्ति और एक जिम्मेदार नागरिक होने का जज्बा जगा देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका