न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा को पति और बहन ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस एक्ट्रेस ने फिर साधा दूसरे पति पर निशाना

अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती और फिटनेस से दर्शकों के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज शनिवार (8 जून) को अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 7:42:08

2 News : शिल्पा को पति और बहन ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस एक्ट्रेस ने फिर साधा दूसरे पति पर निशाना

अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती और फिटनेस से दर्शकों के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज शनिवार (8 जून) को अपने जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। शिल्पा 49 साल की हो गईं। इस मौके पर शिल्पा के लिए उन्हें चाहने वालों की ओर से सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की बहार आई हुई है। ऐसे में भला उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा कैसे पीछे रहते। वैसे भी राज और शिल्पा की जबरदस्त बोंडिंग है और दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं चूकते।

राज ने अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया जिनमें उनके यादगार पलों को एक साथ कैद किया गया है। राज ने अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए कैप्शन में लिखा, “परफेक्ट लाइफ पार्टनर से शादी करके बहुत भाग्यशाली हूं, जन्मदिन मुबारक हो मेरी सुपरवुमन। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।” वीडियो में उनकी वेकेशन की तस्वीरें, ग्लैमरस रेड कार्पेट के फोटो शामिल हैं। राज और शिल्पा की शादी साल 2009 में हुई थी और उनके एक बेटा वियान व एक बेटी समीशा हैं।

शिल्पा की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने भी उन्हें विश किया और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी लाइफ लाइन, आपकी काइंडनेस, पावर और प्यार मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं। मैं बता नहीं सकती कि मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं। आई लव यू..टू द मून और बैक मुनकी।” शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' में नजर आएंगी। इसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं और संजय दत्त की भी खास भूमिका है। बता दें शिल्पा ने 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में एंट्री की थी।

दलजीत कौर ने केन्या में अपने ससुराल की दीवार की फोटो शेयर कर लिखा...

'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'कुलवधू' जैसे सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने वालीं एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों प्रोफेशनल के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। दलजीत ने पिछले साल एनआरआई बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी। हालांकि कुछ महीने बाद ही वह बेटे के साथ भारत लौट आईं। तब से ही उनकी निखिल पटेल से अलग होने की चर्चा चल रही है। दोनों सोशल मीडिया के जरिये लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

दलजीत ने कुछ समय पहले एक पोस्ट शेयर कर निखिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर इशारा किया था। तब निखिल ने बताया था कि वे दलजीत से अलग हो चुके हैं और उनके आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अब दलजीत ने फिर से निखिल को घेरा है। दलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केन्या स्थित अपने ससुराल से एक फोटो शेयर की है और उस दीवार की झलक दिखाई है जिस पर उन्होंने एक खूबसूरत पेंटिंग बनाई थी। दलजीत का मानना है कि निखिल ने शायद उनकी पेंटिंग हटवा दी है।

दलजीत ने कैप्शन में लिखा, “एक दीवार मिटा दी। सच्चाई को कैसे मिटाते हो? दुख की बात है कि सच्चाई इतनी भी छोटी नहीं होती।” बता दें दलजीत ने साल 2009 में एक्टर शालीन भनोट के साथ पहली शादी की थी, लेकिन 2015 में उनका तलाक हो गया। उनका एक बेटा है। मार्च 2023 में दलजीत ने दो बेटियों के पिता तलाकशुदा निखिल के साथ शादी की और दूसरी बार भी उनका रिश्ता विफल रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क