न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राहुल ने रेंज रोवर को बताया बेटी की किस्मत, ‘खेल खेल में’ से वापसी कर रहे फरदीन ने लिखा इमोशनल नोट

सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार टीवी की दुनिया के फेवरेट कपल में से एक है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Aug 2024 12:01:04

2 News : राहुल ने रेंज रोवर को बताया बेटी की किस्मत, ‘खेल खेल में’ से वापसी कर रहे फरदीन ने लिखा इमोशनल नोट

सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार टीवी की दुनिया के फेवरेट कपल में से एक है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी नई रेंज रोवर की झलक फैंस को दिखाई है। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। राहुल ने अपनी नई चमचमाती ब्लैक कलर की इस लग्जरी कार की कई इमेज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें राहुल कार की चाबी लेते दिख रहे हैं। एक फोटो में राहुल कार के साथ स्वैगी पोज दे रहे हैं।

राहुल के आउटफिट पर नजर डालें तो उन्होंने ब्लैक पेंट के साथ व्हाइट टीशर्ट और उस पर डेनिम शर्ट कैरी की है। एक तस्वीर में राहुल अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ कार के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों पर अली गोनी से लेकर भारती सिंह और मीका सिंह ने कमेंट करके उन्हें बधाई दी है। राहुल ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “नई कार.. सभी शक्तिशाली लोगों, माता-पिता के आशीर्वाद और बेटी द्वारा लाई गई किस्मत को धन्यवाद।”

बता दें कि राहुल और दिशा के घर पिछले साल 20 सितंबर को नन्ही परी का आगमन हुआ था। कपल ने इसका नाम नव्या रखा है। वे अक्सर नव्या की झलक दिखाते रहते हैं। बता दें राहुल इन दिनों कलर्स टीवी पर जारी टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं। इसमें वे एक्टर अली गोनी संग हर हफ्ते अलग-अलग खाने की डिश बनाते हैं। राहुल को ‘बिग बॉस 14’ की वजह से काफी लोकप्रियता मिली थी। वे शो के रनर-अप बने थे। बात करें दिशा की तो वह भी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह आखिरी बार टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ में नजर आई थीं।

फरदीन खान की पिछली फिल्म साल 2010 में आई थी

दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे एक्टर फरदीन ने अपने करिअर की शुरुआत साल 1998 में 'प्रेम अगन' फिल्म से की थी। फरदीन ने साल 2010 में फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में काम करने के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। इसके 14 साल बाद वे मई में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरिज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। अब वे बड़े पर्दे पर भी वापसी को तैयार हैं।

उनकी फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके लिए वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक नोट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैं आप लोगों के साथ 'खेल खेल में' फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए बहुत खुश हूं, क्योंकि यह 14 सालों में मेरी पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है। बड़े पर्दे पर वापसी करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा है। इस यात्रा से मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। यह कहानी 6 दोस्तों पर बनाई गई है। वे लोग एक ऐसा गेम खेलते हैं, जिसमें उन लोगों के सभी राज खुल जाते हैं।

इतने लंबे वक्त तक दूर रहने के बाद भी आपने मेरा स्वागत किया है। इसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा। आप सब का प्यार ही हमारी ताकत है। यह वापसी आपके प्यार और समर्थन के बिना मुमकीन नहीं थी। फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में फरदीन के साथ अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर और आदित्य सील भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री