न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माधवन ने मुंबई में खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट, रिद्धिमा ने भतीजी राहा पर लुटाया भरपूर प्यार

साउथ इंडियन एक्टर आर माधवन बॉलीवुड में भी खास पहचान रखते हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘शैतान’ में वे अजय देवगन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jul 2024 2:20:53

2 News : माधवन ने मुंबई में खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट, रिद्धिमा ने भतीजी राहा पर लुटाया भरपूर प्यार

साउथ इंडियन एक्टर आर माधवन (54) बॉलीवुड में भी खास पहचान रखते हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘शैतान’ में वे अजय देवगन के साथ नजर आए थे। माधवन की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हुई और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। बहरहाल ‘थ्री इडियट’ फेम माधवन से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने एक नया घर खरीदा है। माधवन ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में माधवन ने आवासीय प्रॉपर्टी खरीदी है। ये अपार्टमेंट लगभग 389 वर्ग मीटर यानी 4182 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

इसमें दो पार्किंग स्पेस हैं। ये घर रेडी टू शिफ्ट है। यह घर सिग्निया पर्ल में है, जिसमें 4 और 5 BHK के आलीशान अपार्टमेंट होते हैं। इसे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है। माधवन ने इस अपार्टमेंट के लिए करीब 17.5 करोड़ रुपए खर्चे हैं। 22 जुलाई को घर की डील फाइनल हुई है। माधवन ने 1 करोड़ 5 लाख स्टाम्प ड्यूटी की रकम चुकाई है।

साथ ही 30000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी दी है। अभी यह साफ नहीं हुआ कि माधवन यहां शिफ्ट होंगे या फिर उन्होंने यह घर इनवेस्टमेंट पर्पज से ही खरीदा है। माधवन के नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। घर में शाही कालीन, बेहतरीन सजावट, एक विशाल झूमर, महंगे सोफे और बहुत कुछ है। आने वाले दिनों में माधवन 'अमरिकी पंडित', 'शंकरा' और 'दे दे प्यार दे 2' जैसी फिल्मों में दिखेंगे।

r madhavan,actor r madhavan,madhavan apartment,madhavan mumbai,madhavan shaitaan,three idiots,riddhima kapoor,raha kapoor,ranbir kapoor,alia bhatt

राहा थोड़ी आलिया जैसी लगती है और काफी हद तक मेरे डैड जैसी : रिद्धिमा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर को लेकर मीडिया और फैंस में काफी क्रेज रहता है। अब रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने भी राहा पर भरपूर प्यार लुटाया है। अनुष्का अरोड़ा के साथ बातचीत में रिद्धिमा ने राहा को स्ट्रॉबेरी कहा। राहा उन्हें बुआ के बजाय 'बू' बोलती है। रिद्धिमा ने कहा कि उसे तो खाने का मन करता है। राहा बहुत क्यूट है। मैं दिल्ली में रहती हूं तो अक्सर फेसटाइम करते हैं। उसे मेरा डॉग बहुत पसंद है। डॉग का नाम किलिअन है।

बेचारी उसको किलिअन नहीं बोल पाती तो किली बू, किलिअम, बू किलिअम, बोलती है तो बहुत क्यूट लगता है। मेरा दिल पिघल जाता है। वह बहुत क्यूट है। राहा को रणबीर और आलिया के बेस्ट फीचर्स मिले हैं। राहा थोड़ी-थोड़ी सबके जैसी दिखती है। कभी-कभी तो वह मेरी बेटी समारा जैसी लगती है। यह अजीब बात है क्योंकि समारा बहुत हद तक रणबीर जैसी भी दिखती है।

समारा मेरे भाई, पति, पिता और मां का मिक्स है। राहा थोड़ी आलिया जैसी लगती है और काफी हद तक मेरे डैड (दिवंगत ऋषि कपूर) जैसी। वह क्यूटी है। वह बहुत क्यूट और अच्छी बच्ची है। उल्लेखनीय है कि आलिया और रणबीर ने पिछले साल 25 दिसंबर को पहली बार राहा का चेहरा दिखाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क