साउथ इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा : द रूल' साल 2024 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2021 में आई 'पुष्पा : द राइज' की दूसरी किस्त है। इसका पहला पार्ट सुपरहिट रहा था और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 'पुष्पा 2' पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के चलते अब निर्माताओं ने रिलीज डेट बढ़ा दी है। अब 'पुष्पा 2' 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके साथ निर्माताओं ने एक बयान जारी किया है।
उन्होंने यह बताया है कि वे चाहते हैं की फिल्म बिना किसी क्वालिटी कंप्रोमाइज के एक बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दें। इस चीज को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें फिल्म को पूरा करने के लिए और ज्यादा वक्त चाहिए। 'पुष्पा 2' हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी। यह बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली पहली पैन-इंडिया फिल्म बन जाएगी। फिल्म में फहद फासिल भी हैं।
इसके डायरेक्टर सुकुमार हैं। बता दें कि ‘पुष्पा’ के पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। अब बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का सामना एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' से होगा। फिल्म की पॉपुलैरिटी ऊंचाई को छू रही है। इसके गाने और टीजर ने 100 मिलियन व्यूज को पार कर लिया। हाल ही में, मास जथरा टीजर, एनर्जेटिक 'पुष्पा पुष्पा' टाइटल सॉन्ग और रोमांटिक ट्रैक ‘अंगारों’ यूट्यूब पर बड़े हिट रहे हैं।
We intend to give you the best 🔥
The wait increases for a memorable experience on the big screens.#Pushpa2TheRule Grand release worldwide on 6th DECEMBER 2024 💥💥
His rule will be phenomenal. His rule will be unprecedented ❤️🔥
Icon Star @alluarjun‘मिर्जापुर 3’ को लेकर फैंस में है जबरदस्त क्रेज, पहले दोनों पार्ट थे सुपरहिट
‘मिर्जापुर 3’ के मेकर्स ने हाल ही इस सीरीज की रिलीज डेट के साथ टीजर जारी किया था। फैंस इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनली आज मंगलवार (18 जून) को मेकर्स ने ‘मिर्जापुर 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी। पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे सितारों से सजी ‘मिर्जापुर 3’ इस जुलाई में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। मेकर्स ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर टीजर जारी किया था।
मेकर्स ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मिर्जापुर 3’ की स्टार कास्ट के साथ एक नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “छल-कपट, शह-मात, मिलेगी एक झलक, इस गद्दी के खेल की।” ट्रेलर 20 जून को रिलीज हो रहा है। इस सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सीरीज का पोस्टर जारी किया और कैप्शन में लिखा, “कर दिए हैं प्रबंध मिर्जापुर सीजन 3 का, डेट नोट कर लीजिए, मिर्जापुर प्राइम पर 5 जुलाई को।”
मिर्जापुर का पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन साल 2020 में आया था। दोनों ही सीजन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘मिर्जापुर 3’ में पंकज व अली के साथ श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता गौर, विजय वर्मा, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।














