न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अल्लू-रश्मिका की मूवी ‘पुष्पा : द रूल’ का दूसरा गाना रिलीज, ‘महाराज’ से जुनैद का फर्स्ट लुक आया सामने

इन दिनों हर ओर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा : द रूल'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 May 2024 1:32:37

2 News : अल्लू-रश्मिका की मूवी ‘पुष्पा : द रूल’ का दूसरा गाना रिलीज, ‘महाराज’ से जुनैद का फर्स्ट लुक आया सामने

इन दिनों हर ओर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा : द रूल' की चर्चा है। कुछ दिनों दिनों पहले फिल्म का पहला लिरिकल गाना 'पुष्पा पुष्पा पुष्पाराज...' रिलीज हुआ था जिसमें अल्लू का जबरदस्त स्टाइल देखने को मिला था। इस बीच मेकर्स ने इसका दूसरा गाना बुधवार (29 मई) को रिलीज कर दिया। ये फिल्म सेट का एक बीटीएस सॉन्ग है जिसमें रश्मिका और अल्लू डांस प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्या दोनों कलाकारों को डांस मूव्स कराते दिख रहे हैं। इसके अलावा डायरेक्टर और प्रोडक्शन वाले लोग भी वहां खड़े हैं। गाना 6 भाषाओं तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में रिलीज हुआ है। इसके हिंदी वर्जन को सिंगर मखमली आवाज की मल्लिका श्रेया घोषाल ने गाया है जिसका नाम 'अंगारों...' है।

संगीत डीएसपी उर्फ देवी श्री प्रसाद ने दिया है। यूट्यूब पर जारी हुए 'अंगारों' लिरिकल वीडियो सॉन्ग ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसे एक घंटे के अंदर 3.54 लाख यूजर्स ने देख लिया। इससे पहले 'पुष्पा 2' के टीजर वीडियो ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म के लेखक और डायरेक्टर सुकुमार हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

pushpa : the rule,pushpa : the rule movie,allu arjun,rashmika mandanna,allu rashmika,pushpa : the rise,junaid khan,aamir khan,maharaj movie

आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म है ‘महाराज’

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे एक्टर जुनैद खान को लेकर लंबे समय से लोगों में क्रेज बना हुआ है। जुनैद जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने आज बुधवार (29 मई) को जुनैद की पहली फिल्म 'महाराज' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म में जुनैद के साथ जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी वाघ भी अहम रोल में नजर आएंगे। पोस्टर में जुनैद और जयदीप इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं।

जुनैद लंबे बाल और मूंछ में शर्ट-हाफ जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। जयदीप माथे पर टीका, आंखों में तेज लिए दिख रहे हैं। पोस्टर को शेयर कर लिखा गया है, “एक शक्तिशाली आदमी और निडर जर्नलिस्ट के बीच सच के लिए जंग। असल घटनाओं पर आधारित। महाराज 14 जून को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।” 'महाराज' का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है और इसका निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने किया है।

फिल्म साल 1862 में सेट की गई है, एक ऐसा समय जब भारत में केवल तीन यूनिवर्सिटी थी। दर्शक मानहानि मामले पर आधारित इस फिल्म में जुनैद की परफोरमेंस देखने को बेकरार हैं। जुनैद ने साई पल्लवी के साथ एक और फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। साथ ही वे खुशी कपूर के साथ भी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष