न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पुलकित ने शेयर किया ‘फुकरे 3’ का BTS Video, ‘घोस्ट’ फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें

फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 8:01:52

2 News : पुलकित ने शेयर किया ‘फुकरे 3’ का BTS Video, ‘घोस्ट’ फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें

फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा की कॉमेडी, वन-लाइनर्स और शानदार परफोरमेंस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर द्वारा निर्मित ‘फुकरे 3’ के कलाकार फिल्म की सफलता का मजा ले रहे हैं।

पुलकित ने आज रविवार (1 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर फिल्म के निर्माण के दौरान पर्दे के पीछे के कुछ मनोरंजक पलों बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुछ फिल्म पोस्टरों के निर्माण की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें पुलकित, वरुण सहित फिल्म से जुड़े कई कलाकार शामिल हैं। वरुण, मनजोत, पंकज और ऋचा मजेदार वेशभूषा धारण करते हैं और मनोरंजक प्रॉप्स के साथ खेल रहे हैं।

पुलकित को मनजोत के साथ मजाक करते देखा जा सकता है। पुलकित ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,“पर्दे के पीछे बहुत कुछ चलता है। मेहनत तो है ही.. मजा भी बहुत है जब आपके पास काम करने के लिए ये शानदार लोग हों! सपने की टीम! #फुकरे3।” उल्लेखनीय है कि पुलकित ने फिल्म रिलीज होने से पहले भी एक वीडियो शेयर किया था। इसमें फैंस से रिक्वेस्ट की गई थी कि वे पाइरेसी के बजाय सिनेमाघर में जाकर फिल्म का मजा लें।

‘घोस्ट’ फिल्म में शिव कुमार के साथ अनुपम खेर की भी है खास भूमिका

सुपरस्टार शिव राजकुमार की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘घोस्ट’ का ट्रेलर हिंदी में आउट हो गया है। ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में शिव के साथ दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे। यह एक्शन पैक्ड फिल्म है।

लीड रोल निभा रहे शिव एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे, जो जेल पर कब्जा करने वाले हैं। ट्रेलर में शिव का एक्शन से भरपूर अवतार दिखाया गया है। इस तरह एक बार फिर वे स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यह पैन इंडिया फिल्म सैंडलवुड की अगली बड़ी फिल्म है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर हिट ‘बीरबल’ फेम श्रीनी ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में जयराम, प्रशांत नारायणन, अर्चना जोइस, सत्य प्रकाश भी अभिनय करते नजर आएंगे। बात करें अनुपम खेर की तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में देखा गया है। यह फिल्म 28 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में नाना पाटेकर, रायमा सेन, पल्लवी जोशी और गिरीजा ओक जैसे कलाकार भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार