न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तय हुई पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मैरिज डेट, जैकी शादी में रकुलप्रीत को देंगे यह सरप्राइज

बॉलीवुड का एक और स्टार पेयर जल्द ही विवाह बंधने में बंधने वाला है। हम बात कर रहे हैं एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Feb 2024 11:44:50

2 News : तय हुई पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मैरिज डेट, जैकी शादी में रकुलप्रीत को देंगे यह सरप्राइज

बॉलीवुड का एक और स्टार पेयर जल्द ही विवाह बंधने में बंधने वाला है। हम बात कर रहे हैं एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा की। पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वे अपने रिश्ते को और मजबूती देने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों 13 मार्च को शादी करने जा रहे हैं।

कृति और पुलकित के एक करीबी सूत्र ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को जानकारी दी कि वे इस साल शादी करना चाहते थे और उन्होंने मैरिज डेट भी तय कर ली है। यह 13 मार्च है। इस शुभ अवसर के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि सूत्र ने वेडिंग वेन्यू के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी। पुलकित व कृति ने एक बेहद इंटिमेट कार्यक्रम में रोका सेरेमनी की थी। रिया लूथरा नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल की ओर से इसकी तस्वीरें शेयर की गई थीं।

इसके कैप्शन में लिखा था, “फैम जैम! #धन्य।” दोनों ने अपनी सगाई की अंगूठियां फ्लॉन्ट की थीं। 14 फरवरी को 'वेलेंटाइन डे' के अवसर पर पुलकित ने कृति के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की थी। ऐसा लग रहा था कि कपल एक यॉच पर अपनी जर्नी के दौरान एक साथ कुछ पल को एंजॉय कर रहा था। उल्लेखनीय है कि पुलकित-कृति को साल 2019 में एक्शन-कॉमेडी मूवी ‘पागलपंती’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

pulkit samrat,kriti kharbanda,pulkit kriti,actor pulkit samrat,actress kriti kharbanda,pulkit kriti marriage,jackky bhagnani,rakulpreet singh,jackky rakulpreet,jackky rakulpreet marriage

गोवा में 21 फरवरी को होगी रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी

‘यारियां’ फिल्म फेम एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी संग शादी करने जा रही हैं। रकुल लंबे समय से जैकी को डेट कर रही हैं और दोनों रिलेशनशिप पर खुलकर बातें भी करते हैं। प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज चल रही हैं। लगातार इसकी डिटेल्स भी सामने आ रही हैं। शादी वाले दिन रकुल को जैकी एक खास सरप्राइज देने वाले हैं। जैकी अपनी दुल्हन को एक सॉन्ग डेडिकेट करेंगे। ये बिल्कुल नया गाना होगा और इसका टाइटल ‘बिन तेरे’ रखा गया है।

इसके जरिये वे रकुल से प्यार का इजहार करेंगे और जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। गाने को मयूर पुरी ने लिखा है, जबकि संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। इसे तनिष्क ने जाहराह एस खान और रोमी के साथ मिलकर गाया भी है। गाना इस इवेंट का मेन अट्रेक्शन माना जा रहा है और ये पूरी तरह से रकुल-जैकी की लव स्टोरी को समर्पित है। शादी 21 फरवरी को गोवा में होगी।

रकुल और जैकी ने विदेशी जगहों को छोड़कर गोवा में ही शादी करने का फैसला लिया है। साउथ गोवा में लोकेटेड आईटीसी ग्रैंड होटल में कपल शादी रचाएगा। ये आलीशान होटल समुद्र तट पर मौजूद है। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार के साथ बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम