न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे पुलकित, शेयर की Photos, जानें-‘मिशन रानीगंज,’ ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ और ‘दोनों’ का हाल

कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' सिनेमाघरों में लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म की सफलता के बाद एक्टर पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 1:38:38

2 News : कृति के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे पुलकित, शेयर की Photos, जानें-‘मिशन रानीगंज,’ ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ और ‘दोनों’ का हाल

कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' सिनेमाघरों में लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म की सफलता के बाद एक्टर पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ अमृतसर पहुंचे। उन्होंने स्वर्ण मंदिर में वाहे गुरु का आशीर्वाद लिया। पुलकित ने कृति के साथ मंदिर में मत्था टेका। पुलकित व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा तथा कृति लाइट ब्लू कलर के सलवार सूट में दिखीं। पुलकित ने एक मैसेज के साथ अमृतसर की फोटो शेयर की हैं।

पुलकित ने लिखा, “बहुत सारी खुशी के साथ सेलिब्रेशन कर रहा हूं क्योंकि #Fukrey3 100 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर चुकी है। यह आंकड़ा ऑडियंस से मिलने वाला ढेर सारा प्यार और भगवान के आशीर्वाद को दर्शाता है। वाहे गुरु हमेशा हमारा ध्यान रखें। फुकरे 3 की अविश्वसनीय टीम को उनकी ऊर्जा, समय, पसीने और कई घंटों की नींद हराम करने के लिए बहुत-बहुत बधाई!”

बता दें कि मृगदीप सिंह लांबा की कॉमेडी फिल्म में पुलकित के अलावा पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी हैं। यह ऋचा और पुलकित की कहानी पर केंद्रित है, जिनका दिल्ली के सबअर्बन इलाके में चुनाव में आमना-सामना होता है। 28 सितंबर को रिलीज हुई ‘फुकरे 3’ ने सोमवार (9 अक्टूबर) को भारत में लगभग 1.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसका 12 दिनों का कुल कलेक्शन 77.96 करोड़ रुपए हो गया है।

ये है ‘मिशन रानीगंज’, ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ और ‘दोनों’ की अब तक की कुल कमाई

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' और भूमि पेडनेकर-शहनाज गिल की ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ ने 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसी तरह राजवीर देओल और पलोमा की फिल्म ‘दोनों’ 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। आईए देखते हैं इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन। सबसे पहले बात करते हैं ‘मिशन रानीगंज’ की।

यह फिल्म 1989 में संकट के समय दिवंगत जसवंत सिंह गिल की बहादुरी पर आधारित है। फिल्म ने चौथे दिन सोमवार (9 अक्टूबर) को भारत में लगभग 1.25 करोड़ रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 13.85 करोड़ रुपए पहुंच गई है। 'थैंक्यू फॉर कमिंग' ओपनिंग डे पर 1.06 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल रही थी। इसने चौथे दिन मात्र 35 लाख रुपए कमाए।

फिल्म का कुल कलेक्शन 4.77 करोड़ रुपए हो गया है। सबसे बुरा हाल हुआ है ‘दोनों’ का। सनी देओल के बेटे राजवीर और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की यह फिल्म सुपरफ्लॉप हो गई है। इसने पहले दिन 8 लाख और दूसरे दिन 20 लाख रुपए कमाए थे। यह पांच दिनों में अब तक कुल सिर्फ 95 लाख रुपए कमा पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार