न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पुलकित-कृति की रिसेप्शन पार्टी की झलकियां भी आईं सामने, जानें-किस दिन रिलीज होगा BMCM का ट्रेलर

एक्टर पुलकित सम्राट ने 5 साल तक डेट करने के बाद एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ शादी कर ली है। कपल 15 मार्च को परिवार और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 2:02:27

2 News : पुलकित-कृति की रिसेप्शन पार्टी की झलकियां भी आईं सामने, जानें-किस दिन रिलीज होगा BMCM का ट्रेलर

एक्टर पुलकित सम्राट ने 5 साल तक डेट करने के बाद एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ शादी कर ली है। कपल 15 मार्च को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मानेसर में विवाह बंधन में बंध गया। उन्होंने शादी को प्राइवेट रखा और अब अलग-अलग समारोह की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के लिए शेयर कर रहे हैं। मेहंदी और संगीत के बाद अब कपल की रिसेप्शन पार्टी की झलकियां भी सामने आ गई हैं।

यह वेडिंग रिसेप्शन सबसे हटके था। कृति व पुलकित ने इसे और यादगार बनाने के लिए फुल-ऑन मस्ती की और गेम भी खेला। पुलकित ने इंस्टाग्राम पर कृति के साथ पोस्ट वेडिंग पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में दोनों 'मिस्टर एंड मिसेज' टैग के सामने पोज देते हुए दिख रहे हैं। उनकी नजरें एक-दूसरे पर टिकी हुई हैं। एक वीडियो में नवविवाहित जोड़ा स्लाइडिंग गेम का मजा ले रहा है। एक में वे खुद ही मस्ती कर रहे हैं।

पुलकित ब्लैक टक्सीडो में डैशिंग दिख रहे थे, जबकि कृति स्ट्रैपलेस फ्लोरल गाउन में फैशनिस्टा लग रही थीं। कृति के हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ा और चेहरे पर ब्राइडल ग्लो चार चांद लगा रहा था। इस बीच कृति का शादी से पहले का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलकित की तारीफ कर रही हैं।

कृति ने Hutterfly को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पुलकित की एक बात बहुत अच्छी लगी। जब वे मेरे को-स्टार हुआ करते थे तो बैग में हमेशा टैम्पॉन्स और सेनिटरी पैड्स रखते थे। जब भी मुझे पीरियड्स में इन चीजों की जरूरत होती थी तो वे मेरी मदद करते थे। दोनों ने ‘वीरे की वेडिंग’, ‘पागलपंती’ और ‘तैश’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। गौरतलब है कि ‘फुकरे’ फेम पुलकित की पहली शादी 2014 में सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ हुई थी। ये रिश्ता सालभर भी नहीं टिक सका था।

'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में बिजी हैं अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों ने शुक्रवार (22 मार्च) को IPL के 17वें एडिशन की ओपनिंग सेरेमनी में समां बांध दिया। वे बाइक पर पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाते दिखे। फैंस भी इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। अब BMCM के ट्रेलर के संबंध में अपडेट मिली है। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म का ट्रेलर 26 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

फिल्म में साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म अपनी कहानी, प्रदर्शन और हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों के साथ दर्शकों को लुभाने का वादा करती है। एएजेड फिल्म्स के सहयोग से वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है।

इसका निर्माण वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में साल 1998 में इसी नाम से आई कॉमेडी फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की जोड़ी ने धमाल मचाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम