न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर का अमेरिका में निधन, अर्जुन को इस हाल में देख फैंस हुए चिंतित

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मंगलवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 1:25:13

2 News : दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर का अमेरिका में निधन, अर्जुन को इस हाल में देख फैंस हुए चिंतित

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मंगलवार (4 जून) को अमेरिका के ओल्ड ब्रिज न्यू जर्सी में राज का निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। राज का निधन कैसे हुआ है इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत अचानक हुई है, जिसकी वजह से उनके परिवार के लोग भी सदमे में हैं। राज कई वर्ष पहले अमेरिका जाकर बस गए थे।

राज फिल्म इंडस्ट्री में अपने दोस्तों से जुड़े हुए थे और उनसे मुलाकात करने अक्सर विदेश से भारत आते थे। राज के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं। उन्हें जानने वालों को मानना था कि राज बेहद खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान थे। वे अक्सर कहा करते थे, 'ग्रोवर नेवर ओवर'। राज ने अपने समय के दिग्गज स्टार्स विनोद खन्ना, परवीन बॉबी और राखी अभिनीत फिल्म 'ताकत' का निर्माण किया था।

इसके अलावा उन्होंने तिरलोक मलिक के साथ ‘आर्या’ का सह-निर्माण भी किया था। राज की प्रमुख फिल्मों में अनिल कपूर, अमृता सिंह और स्मिता पाटिल अभिनीत फिल्म 'ठिकाना' भी है। वर्ष 1987 में आई फिल्म 'ठिकाना' के डायरेक्टर महेश भट्ट थे। राज को फिल्मों प्रोडक्शन के अलावा लेखन का भी शौक था। उनकी लिखी 'द लीजेंड्स ऑफ बॉलीवुड' नाम की किताब काफी लोकप्रिय है।

एक्टर अर्जुन कपूर ने शेयर की आस्ट्रिया ट्रिप की कई फोटो

एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में यूरोपियन कंट्री आस्ट्रिया के एक मेडिकल हेल्थ रिसॉर्ट में कुछ दिन बिताए थे। अर्जुन ने अब अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटो की सीरीज में से ज्यादातर में अर्जुन आराम करते और नेचर व्यूज का आनंद लेते दिख रहे हैं। हालांकि एक तस्वीर देख फैंस चिंता में पड़ गए। इसमें अर्जुन बेड पर आराम करते दिख रहे हैं और उनके हाथ पर आईवी ड्रिप लगी है। वे मुस्कुराते दिख रहे हैं।

लोग उनके स्वास्थ्य के लिए सवाल कर रहे हैं। तस्वीरों की सीरीज के साथ अर्जुन ने कैप्शन में बताया कि ये फोटो उनकी मई की ट्रिप की हैं। इस बीच इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन को हाथ में जो आईवी ड्रिप लगी है वो किसी बीमारी के बजाय एक थेरेपी की वजह से है। यह एक विटामिन थेरेपी थी जिसे इंट्रावीनस माइक्रोन्यूट्रिएंट और हाइड्रेशन थेरेपी के नाम से जाना जाता है।

इसमें हाई कंसनट्रेशन और मिनरल्स को सीधे ड्रिप की सहायता से ब्लडस्ट्रीम में पास किया जाता है ताकि ये शरीर में हाई डोज को एब्जॉर्ब कर सके। बता दें अर्जुन इन दिनों मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। फिलहाल कपल में से किसी का भी स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन अब ‘सिंघम अगेन’ फिल्म में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क