न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एक विलेन’ व ‘गो गोवा गॉन’ जैसी फिल्मों के निर्माता मुकेश उदेशी का निधन, ‘थैक्यू फॉर कमिंग’ फिल्म का पहला गाना रिलीज

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। फिल्म ‘गो गोवा गोन’, ‘एक विलेन’ और ‘कलकत्ता मेल’ जैसी फिल्मों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 7:56:57

‘एक विलेन’ व ‘गो गोवा गॉन’ जैसी फिल्मों के निर्माता मुकेश उदेशी का निधन, ‘थैक्यू फॉर कमिंग’ फिल्म का पहला गाना रिलीज

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। फिल्म ‘गो गोवा गोन’, ‘एक विलेन’ और ‘कलकत्ता मेल’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर मुकेश उदेशी का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार (11 सितंबर) रात अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरा बॉलीवुड सकते में है।

वरिष्ठ निर्माता और मुकेश के करीबी दोस्त प्रवेश सिप्पी ने कहा कि वो चेन्नई में किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी कर रहे थे, जहां अल्लू अरविंद उनकी देखभाल कर रहे थे लेकिन ऑपरेशन होने से कुछ दिन पहले ही उनका निधन हो गया। अभी तक उनके अंतिम संस्कार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि मुकेश अधिकांश बॉलीवुड फिल्मों के लाइन प्रोड्यूसर भी रहे हैं जिनकी शूटिंग मॉरीशस में हुई थी। वे मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की 'कौन' के को-प्रोड्यूसर भी थे। इसके अलावा उन्होंने चिरंजीवी अभिनीत अल्लू अरविंद की फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म "हिम्मतवाला" भी प्रोड्यूस की थी। मुकेश अपने पीछे बीवी और एक बेटे अवि उदेशी को छोड़ गए हैं।

producer mukesh udeshi,ke villain,go goa gone,mukesh udeshi death,thank you for coming,bhumi pednekar,shehnaaz gill

'थैंक्यू फॉर कमिंग' के गाने में जमकर थिरकीं भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर लाइमलाइट में हैं। जब से फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, तब से फैंस इसके लिए बेताब हो रहे हैं। अब इसका पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसका टाइटल 'हांजी' है। फिल्म में लीड रोल में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी हैं।

भूमि ने आज मंगलवार (12 सितंबर) को सोशल मीडिया पर 'हांजी' सॉन्ग का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रैगर फेंकने का समय? हांजी।" क्वारन द्वारा गाया और कंपोज किया गया सॉन्ग 'हांजी' पार्टी लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। पूरे गाने में भूमि और शहनाज ने बोल्डनेस से लाइमलाइट चुरा ली। दोनों ने फुल ग्लैमर का तड़का लगाया और बोल्ड डांस से फैंस के होश उड़ा दिए।

ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। अनिल कपूर के दामाद करण बूलानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 48वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाली पहली इंडियन फीचर फिल्म है। कॉमेडी ड्रामा 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उसी वक्त अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ भी रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार