न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने पहना 350 करोड़ रुपए का नेकलेस, शेयर कीं Photos, ‘BB OTT-3’ को ये हीरो करेगा होस्ट

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पूरी दुनिया में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रही हैं। बॉलीवुड में नाम और सम्मान हासिल करने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 May 2024 2:15:19

2 News : प्रियंका ने पहना 350 करोड़ रुपए का नेकलेस, शेयर कीं Photos, ‘BB OTT-3’ को ये हीरो करेगा होस्ट

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पूरी दुनिया में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रही हैं। बॉलीवुड में नाम और सम्मान हासिल करने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया और वहां भी अपनी खास पहचान बना ली है। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है और उनके एक बेटी मालती मैरी हैं। प्रियंका एक रियल फैशनिस्टा हैं, जो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में बुल्गारी ब्रांड की 140वीं वर्षगांठ मनाने के लिए रोम (इटली) में आयोजित बुलगारी एईटर्ना कार्यक्रम में भाग लिया।

उनके आउटफिट ने सभी का दिल जीत लिया। साथ ही प्रियंका के डायमंड स्टडेड नेकलेस की इस समय हर ओर चर्चा हो रही है। प्रियंका का क्लासी नेकलेस बुल्गारी ब्रांड का था। बुल्गारी के अनुसार इसे तैयार करने में 2800 घंटे लगे और यह उनके सबसे महंगे पीसेस में से एक है। नेकलेस में नाशपाती के शेप के कुल सात हीरे लगे थे और उनमें से प्रत्येक 20 कैरेट का रफ डायमंड है, जो इसे कुल 140 कैरेट का बनाता है।

नाशपाती के शेप के डायमंड वेव-पैटर्न वाले डायमंड-प्लेटेड नेकपीस से जुड़े हुए थे और यह 698 बैगुएट डायमंड के साथ आया था और इसका कुल वजन 61.81 कैरेट था। कई रिपोर्टों के अनुसार नेकलेस की कीमत 43 मिलियन डॉलर यानी 350 करोड़ रुपए से ज्यादा है। प्रियंका इटली के लग्जरी जूलरी ब्रांड बुल्गारी की ब्रांड एंबेसडर है। साल 2021 में ही वो इस ब्रांड के साथ जुड़ी हैं। प्रियंका और बुल्गारी ने नेकलेस की फोटो शेयर की है।

‘बिग बॉस ओटीटी-3’ को इस बार सलमान खान की जगह होस्ट करेंगे अनिल कपूर

‘बिग बॉस’ का नाम सुनते ही फैंस के कान खड़े हो जाते हैं। मनोरंजन जगत की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जाता है। यह कई सालों से कलर्स टीवी का प्रमुख शो बना हुआ है, जिसकी शानदार टीआरपी होती है। पिछले दो साल से इसने OTT प्लेटफॉर्म पर भी कब्जा जमा लिया है। अब ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

इस बार सलमान खान के बजाय अनिल कपूर नया सीजन होस्ट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बिजी फिल्म शेड्यूल के चलते सलमान सिर्फ टीवी पर आने वाले ‘बिग बॉस’ को होस्ट करना चाहते हैं। इसी के चलते सलमान ने कुछ समय पहले जियो सिनेमा को संजय दत्त और अनिल कपूर के नाम सुझाए थे। अब अनिल ने इस शो के लिए हां कर दी है। जल्द ही वो प्रोमो शूट करने वाले हैं। अनिल ने इससे पहले कलर्स टीवी के लिए ’24’ वेब सीरीज बनाई थी। वे ‘बिग बॉस’ में भी कई बार गेस्ट के रूप में दिख चुके हैं।

बतौर होस्ट ये अनिल का पहला रियलिटी शो होगा और जल्द ही कलर्स टीवी की तरफ से इस बात की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। जियो ने फिलहाल एक वीडियो क्लिप शेयर कर इसके संकेत दे दिए हैं। उसने टीजर के कैप्शन में लिखा, “बिग बॉस का नया सीजन देखकर आप सब कुछ भूल जाएंगे।” इस वीडियो में कहा जा रहा है कि वो झगड़े आप भूल जाओगे, वो लव स्टोरी आप भूल जाओगे, वो वायरल पल आप भूल जाओगे, बिग बॉस ओटीटी का अगला सीजन देखकर आप बाकी सब कुछ भूल जाओगे क्योंकि ये सीजन होगा खास, एकदम झकास। बता दें शो जून से शुरू होने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष