न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका ने छोटी बहन परिणीति को शादी की एडवांस में ऐसे दी बधाई, फरहान ने ‘जी ले जरा’ में प्रियंका को लेकर कहा...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार (24 सितंबर) को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 10:38:33

प्रियंका ने छोटी बहन परिणीति को शादी की एडवांस में ऐसे दी बधाई, फरहान ने ‘जी ले जरा’ में प्रियंका को लेकर कहा...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार (24 सितंबर) को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी। दोनों राजस्थान की लेक सिटी उदयपुर में सात फेरे लेंगे। शादी की सारी रस्में पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। दूल्हा-दुल्हन इसके लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। सारे फंक्शन द लीला पैलेस होटल में शाही अंदाज में होंगे। इससे पहले दोनों पक्षों के कई मेहमान उदयपुर पहुंच चुके हैं।

उन्हें बोट में होटल तक ले जाया गया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन परिणीति के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा नोट लिखकर उन्हें एडवांस में शादी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इन्स्टाग्राम स्टोरीज में परिणीति की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मुझे उम्मीद है कि इतने बड़े दिन पर तुम बेहद खुश होगी मेरी लिटिल वन। तुम्हें हमेशा ढेर सारा प्यार।”

प्रियंका ने पोस्ट में राघव को भी टैग किया। आपको बता दें कि प्रियंका के शादी में आने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका वर्क कमिटमेंट्स के चलते शादी में नहीं आ पाएंगी, जबकि कुछ में कहा गया है कि वह अमेरिका से रवाना हो चुकी हैं। वैसे मई में हुई सगाई में प्रियंका भारत आई थीं।

priyanka chopra,parineeti chopra,farhan akhtar,jee le zaraa movie,raghav chadha,parineeti marriage,nick jonas

‘जी ले जरा’ फिल्म में प्रियंका के साथ किया गया था आलिया-कैटरीना को भी कास्ट

फिल्ममेकर फरहान अख्तर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने बताया था कि ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह होंगे। अब फरहान ने फिल्म ‘जी ले जरा’ पर बात की है। हाल ही में रिपोर्टों में सामने आया था कि प्रियंका ने आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘जी ले जरा’ छोड़ दी है। इस पर फरहान ने जवाब दिया है।

फरहान ने 'वैराइटी' के साथ बातचीत में कहा, ‘हमारे बीच सिर्फ डेट्स को लेकर इश्यू है। दरअसल हॉलीवुड में हुई स्ट्राइक की वजह से प्रियंका की डेट्स में काफी समस्या हो गई है और उससे ये समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए और क्या नहीं। तो मैंने हकीकत में ये मानना शुरू कर दिया है कि अब फिल्म की अपनी खुद की किस्मत है।

अब जब इसे होना होगा तो होगी.. देखते हैं।’ प्रियंका जहां इन दिनों जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग में बिजी हैं वहीं फरहान ने ‘डॉन 3’ पर काम शुरू कर दिया है। अभी इसमें किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार