न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका ने बर्थडे बॉय निक पर यूं लुटाया प्यार, आकांक्षा के साथ शादी नहीं करेंगे मीका, बताया कारण

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति पॉप स्टार निक जोनस का शनिवार (16 सितंबर) को जन्मदिन था। निक 31 साल के हो गए हैं। प्रियंका, निक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 7:13:01

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति पॉप स्टार निक जोनस का शनिवार (16 सितंबर) को जन्मदिन था। निक 31 साल के हो गए हैं। प्रियंका, निक का जन्मदिन स्पेशल अंदाज में मनाती दिखीं। प्रियंका ने निक के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें एक के बाद एक ढेरों तस्वीरें थीं। प्रियंका ने जो फोटो शेयर कीं वे उनके सुकूनभरे पलों की झलकियां थीं। साथ ही प्रियंका ने दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर की।

प्रियंका ने लिखा, “अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी रोमांचक चीज को मैं सेलिब्रेट कर रही हूं। तुम वो हो निक जिसने मुझे ऐसे-ऐसे समय पर पुश किया जब मुझे पता भी नहीं था कि वो चीज जिंदगी में असल में पॉसिबल होगी भी या नहीं। तुम्हें पाकर मुझे वो सुकून मिला है जिसे मैंने कभी महसूस नहीं किया था। तुमने ही मुझे ऐसा प्यार दिया है। आई लव यू माई बर्थडे गाय, आशा है तुम्हारी सारी मन्नतें पूरी हों। हैप्पी बर्थडे बेबी।”

उल्लेखनीय है कि प्रियंका, निक और बेबी मालती मैरी के साथ आए दिन फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका की इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज और फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। इसके साथ ही निक को जन्मदिन पर बधाई दी है। अमेरिका में ही रह रहीं प्रियंका की दोस्त व एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा-“हैप्पी बर्थडे निक जोनस, लॉट्स ऑफ लव और हैप्पीनेस हमेशा।”

priyanka chopra,nick jonas,mika singh,akanksha puri,priyanka nick,nick birthday,malti,mika akanksha

मीका ने पिछले साल अपने शो में आकांक्षा को जीवनसाथी के रूप में चुना था

मशहूर गायक मीका सिंह हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले साल मीका ने अपने स्वयंवर रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को जीवनसाथी के रूप में चुना था। अब मीका ने 'ईटाइम्स' को दिए गए इंटरव्यू में शादी व शो के बारे में बात की। मीका ने कहा, ''मैं 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' का हिस्सा बनने के लिए राजी हो गया था, क्योंकि मैं वास्तव में शादी करना चाहता था।

मेरे सभी दोस्त भी मुझ पर दबाव बना रहे थे। मुझे स्वयंवर का विचार पसंद आया और इसलिए मैंने यह शो चुना था। आकांक्षा को अपने साथी के रूप में चुनने के बाद मुझे एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे के साथ रहने के लिए नहीं बने हैं। मैं एक सिंगर, संगीतकार हूं और वह एक अभिनेत्री हैं। मैं अपने संगीत समारोहों के लिए दुनियाभर में जर्नी करता रहता हूं, जबकि वह अपने प्रोजेक्ट्स के कारण एक ही जगह रहती हैं।

मुझे लगता है कि अगर वह एक सिंगर होतीं, तो हम साथ काम कर सकते थे और एक साथ जर्नी कर सकते थे, लेकिन चूंकि वह एक एक्ट्रेस हैं और उनका काम मेरे काम से अलग है, इसलिए हमने आपसी सहमति से दोस्त बनने का फैसला किया। वैसे शो कोई दिखावा नहीं था, न ही आकांक्षा की एंट्री प्लान की गई थी। यह सिर्फ इतना है कि चीजें हमारे लिए कारगर नहीं रहीं। जहां तक शादी का सवाल है, मैंने अब चीजों (शादी) को भाग्य पर छोड़ दिया है।''

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार